1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी देओल ने बताया कि वो क्या देखकर साइन करते हैं कोई भी फिल्म

सनी देओल ने बताया कि वो क्या देखकर साइन करते हैं कोई भी फिल्म

 Published : Nov 22, 2018 11:48 am IST,  Updated : Nov 22, 2018 11:48 am IST

वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी 'भैय्याजी' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंदी सिनेमा में अभिनेता बनना चाहते हैं। 

sunny deol- India TV Hindi
sunny deol

मुंबई: सनी देओल जल्द ही अपनी नई फिल्म 'भैय्याजी सुपरहिट' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, उन्हें भले ही एक्श हीरो कहा जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं वो कभी जॉनर देखकर फिल्में साइन नहीं करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने कहा कि भले ही उन्हें एक्शन हीरो का टैग दिया गया है, लेकिन वह शैली के आधार पर नहीं बल्कि कहानी और किरदार के आधार पर फिल्म चुनते हैं। 

एक्शन कॉमेडी 'भैय्याजी सुपरहिट' के बारे में पूछे जाने पर सनी देओल ने से कहा, "मैं शैली की तुलना में किरदार पर अधिक ध्यान देता हूं क्योंकि फिल्म की कहानी मायने रखती है। अगर कहानी अच्छी है और किरदार अच्छी तरह लिखा गया है तो मैं इसे चुनता हूं।"

वाराणसी की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म की कहानी 'भैय्याजी' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हिंदी सिनेमा में अभिनेता बनना चाहते हैं। यह फिल्म 23 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े और अमीषा पटेल जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception Highlights: ऐसा रहा दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन

दीपिका के इस खास हेयरस्टाइल के पीछे है इनका हाथ, जानते हैं किसने किया था एक्ट्रेस को तैयार?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन