1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे करण देओल को लेकर 'दामिनी' बनाएंगे सनी देओल, शाहरुख खान ने यूं की मदद

बेटे करण देओल को लेकर 'दामिनी' बनाएंगे सनी देओल, शाहरुख खान ने यूं की मदद

 Published : May 12, 2020 05:35 pm IST,  Updated : May 12, 2020 05:35 pm IST

दामिनी के लीड एक्टर ऋषि कपूर का हा ही में निधन हुआ है। 30 अप्रैल को वो इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए। दामिनी में सनी देओल और मीनाक्षी शेषाद्रि भी अहम रोल में हैं।

बेटे करण देओल को लेकर...- India TV Hindi
बेटे करण देओल को लेकर 'दामिनी' बनाएंगे सनी देओल, शाहरुख खान ने यूं की मदद Image Source : INSTAGRAM- SRK/SUNNY DEOL

सनी देओल की नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'दामिनी' का रीमेक सुपरस्टार शाहरुख खान बनाना चाहते थे, उन्होंने 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म के राइट्स भी खरीदे थे। अब कहा जा रहा है कि सनी देओल खुद अपनी इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक बनाएंगे। बता दें, इस फिल्म में सनी देओल के साथ मीनाक्षी  शेषाद्रि, ऋषि कपूर, अमरीष पुरी जैसे सितारे थे। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिला था। उस साल इस फिल्म ने सिर्फ नेशनल ही नहीं कई अन्य अवॉर्ड भी जीते थे। 

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को शाहरुख खान दोबारा बनाना चाहते थे और इसलिए उनकी कंपनी रेड चिलीज ने ये राइट खरीद लिए, अब सनी देओल इस फिल्म का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए उन्होंने शाहरुख खान से बात की। शाहरुख खान और सनी देओल भले ही दोस्त नहीं हैं और दोनों के बीच के रिश्ते उतने अच्छे नहीं हैं लेकिन शाहरुख खान ने सनी देओल के लिए जो किया उसे जानकर दोनों के फैन्स खुश हो सकते हैं। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक सनी देओल बिना बताए शाहरुख खान से उनके बंगले मन्नत पहुंचे। वहां उन्होंने बताया कि वो बेटे करण देओल को लीड रोल में लेकर दामिनी का रीमेक बनाना चाहते हैं। शाहरुख ने सनी देओल की बात सुनी और उन्हें दामिनी के राइट्स दे दिए।

दामिनी के लीड एक्टर ऋषि कपूर का हा ही में निधन हुआ है। 30 अप्रैल को वो इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

शाहरुख और सनी देओल के मनमुटाव की बात करें तो दोनों ने यशराज की फिल्म 'डर' में साथ काम किया था। जिसमें सनी देओल, शाहरुख खान और जूही चावला लीड रोल में थे। इसी फिल्म के दौरान दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और सनी और शाहरुख ने फिर साथ काम नहीं किया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन