1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'तेरे बिना' हुआ रिलीज, शानदार केमिस्ट्री आई नजर

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'तेरे बिना' हुआ रिलीज, शानदार केमिस्ट्री आई नजर

 Published : May 12, 2020 12:06 pm IST,  Updated : May 12, 2020 05:33 pm IST

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का मोस्ट अवेटिड गाना 'तेरे बिना' रिलीज हो गया है। गाने को सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर शूट किया गया है।

Latest News Salman Khan (Jacqueline Fernandez) and Salman Khan's most awaited song 'Tere Bina' has b- India TV Hindi
Latest News सलमान खान (Salman khan) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का मोस्ट अवेटिड गाना 'तेरे बिना' रिलीज हो गया है। गाने को सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर शूट किया गया है। Image Source : INSTAGRAM/SALMAN KHAN

लॉकडाउन में सलमान खान (Salman Khan) के गाने 'तेरे बिना' (Tere Bina song) का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार पूरा हो गया है। पनवेल फार्महाउस पर शूट हुआ सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का गाना रिलीज हो गया है। गाना शेयर करते हुए खुद सलमान खान ने लिखा है - मैंने ये गाना बनाया, गाया, शूट किया और पोस्ट किया आपके लिए। अब आप भी ये गाना सुनो, गाओ और आपके स्वैग में शूट करो घर पे, पोस्ट करो, शेयर करो, टैग करो और एंजॉय करो।

'तेरे बिना' गाने में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने की शूटिंग सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर हुई है। गाने को खुद सलमान ने गाया है। गाने के लिरिक्स शब्बीर अहमद ने लिखे हैं और इसे अजय भाटिया ने कंपोज किया है। यह गाना सलमान के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज किया जाएगा।

मदर्स डे के मौके पर सलमान खान ने तेरे बिना गाने का टीज़र रिलीज किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर टीज़र शेयर करते हुए लिखा था- 'तेरे बिना' सभी मांओं को मदर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।

सलमान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए इंटरव्यू में कहा था कि "उनके सबसे सस्ते प्रोडक्शन में इस गाने को फिल्माने में चार दिन लगे। गाना मेरे जेहन में था, तो मैंने इसे इस वक्त रिलीज करने के बारे में सोचा।" उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन के दौरान शूटिंग करते वक्त उन्होंने काफी कुछ सीखा। वह कहते हैं, "यह सीखने का एक अनुभव रहा कि तीन लोग बड़ी ही आसानी से एक गाने की शूटिंग कर सकते हैं। हमें किसी मेकअप आर्टिस्ट, हेयर स्टाइलिस्ट की जरूरत नहीं पड़ी।"

हाल ही में जैकलीन ने एक शॉर्ट फिल्म बनाई है। जिसमें सलमान खान का पनवेल फार्महाउस नजर आ रहा है। इस वीडियो में उन्होंने अपने रुटीन के बारे में बताया है।

आपको बता दें सलमान खान लॉकडाउन में इससे पहले एक और गाना 'प्यार करोना' शेयर कर चुके हैं। यह गाना कोरोना वायरस के प्रकोप पर था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन