मुबंई: मंगलवार को सनी लियोन का जन्मदिन है। भारत में वे अब एक ऐसी शख्सियत के रूप में जानी जाती हैं जो किसी परिचय की मोहताज नहीं है। साल 2014 में सनी लियोन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सलमान खान जैसे शख्सियतों को हराकर भारत में गूगल पर सर्वाधिक खोजी जाने वाली शख्सियत बनीं। भारत में सनी लियोन के प्रति इतनी जिज्ञासा आश्चर्यचकित करती है।
सनी लियोन जिनका कभी नाम करनजीत कौर वोहरा हुआ करता था, आज भारतीय उन्हें बॉलीवुड की एक नामी अभिनेत्री के रूप में जानते हैं। इस अभिनेत्री की बॉलिवुड में इंट्री एक टीवी रियलिटी शो के माध्यम से हुई। इस रियलिटी शो में सनी एक ऐसी शख्सियत के तौर पर शामिल हुईं थी, जिनका एक अतिविवादित अतीत है। भारतीय मूल की यह कनाडाई नागरिक कभी पॉर्न स्टार यानी व्यस्क फिल्म की नायिका हुआ करती थीं।