1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: अपने ही अंदाज में सनी ने बनाया 'रईस' के डायलॉग का डब्समैश

VIDEO: अपने ही अंदाज में सनी ने बनाया 'रईस' के डायलॉग का डब्समैश

 Published : Jan 16, 2017 07:30 pm IST,  Updated : Jan 16, 2017 07:30 pm IST

सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रईस' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल वह इस फिल्म के एक गाने ‘लैला’ में नजर आ रही हैं। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं।

sunny- India TV Hindi
sunny

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रईस' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल वह इस फिल्म के एक गाने ‘लैला’ में नजर आ रही हैं। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज से पहले से ही डायलॉग्स काफी पसंद किया जा रहा है। 'रईस' में शाहरुख खान का संवाद 'कोई धंधा छोटा नहीं होता और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।' खासा लोकप्रिय हो चुका है।

इसे भी पढे:-

इस संवाद का क्रेज इतना जबरदस्त है कि सनी लियोन ने इस पर एक डब्समैश वीडियो बनाया है। सनी ने फिल्म के इस डायलॉग का डब्समैश अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

सनी ने अपने चुलबुले अंदाज से इस संवाद को और भी बेहतरीन बना दिया है। वह इस डब्समैश में काफी स्टाइलिश लग रही है। उन्होंने चश्मे पहन कर इस संवाद को बोलकर काफी आकर्षक बना दिया है। सनी के प्रशंसकों ने इसे रीट्वीट भी किया है।

राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों रिलीज हो रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन