1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने कैलीफोर्निया में खिलखिलाती धूप का लिया आनंद

सनी लियोनी ने कैलीफोर्निया में खिलखिलाती धूप का लिया आनंद

 Published : Jun 18, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Jun 18, 2020 08:04 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर खिलखिलाती धूप का मजा लेते हुए तस्वीर शेयर की है।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTAGRAM/SUNNYLEONE

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी आजकल अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। इस बीच वह अपने लिए कुछ खाली वक्त निकालकर यहां की खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आईं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वह एक नीले रंग की समर कूल ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर मालूम पड़ता है कि यह शायद उनके घर की छत पर ली गई होगी।

तस्वीर के साथ कैप्शन में अभिनेत्री लिखती हैं, "कैलीफोर्निया की धूप और ताजा हवा को कोई मात नहीं दे सकता है।"

बुधवार को सनी ने अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में वर्कआउट करती नजर आईं। वह इन दिनों अपने लिए सब्जियां उगा रही हैं और एनिमल लनिर्ंग सेंटर का दौरा भी कर रही हैं, जहां वह एक जिराफ को कुछ खिलाती नजर आईं।

सनी अपने परिवार के साथ मई में ही अमेरिका के लिए रवाना हो गई थीं क्योंकि उनका मानना था कि महामारी में वह भारत के मुकाबले अमेरिका में ही ज्यादा सुरक्षित रहेंगी।

आने वाले समय में सनी 'वीरामादेवी' और 'कोका कोला' में नजर आएंगी।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन