1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: 'रईस' की 'लैला' ने मचाया धमाल, बना साल का पार्टी सॉन्ग

VIDEO: 'रईस' की 'लैला' ने मचाया धमाल, बना साल का पार्टी सॉन्ग

 Published : Dec 29, 2016 06:08 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 06:09 pm IST

शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ का गाना ‘लैला’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसे अभिनेत्री सनी लियोन पर फिल्माया गया है। गाना जब से रिलीज किया गया है तभी से इसनें धूम मचा दी है।

laila- India TV Hindi
laila

मुंबई: शाहरुख खान के अभिनय से सजी आगामी फिल्म ‘रईस’ का गाना ‘लैला’ दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। इसे अभिनेत्री सनी लियोन पर फिल्माया गया है। गाना जब से रिलीज किया गया है तभी से इसनें धूम मचा दी है। 80 के दशक के इस गाने को फिल्म 'रईस' में नए कलेवर में पेश किया गया है। एक ओर जहां 80 के दशक के पुराने गाने में जीनत अमान ने अपनी शोख अदाओं से सभी को थिरकाया था तो वहीं 'रईस' में सनी लियोन पर फिल्माए गए इस गाने का नया वर्जन 'लैला मैं लैला' हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। केवल 8 दिनों में यह गाना 40 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

इसे भी पढ़े:-

गाने के रिलीज के बाद से ही भारी तादाद में दर्शकों ने इसे देखा है। साथ ही यह गाना लोगों के दिल और दिमाग में ऐसा छाया कि कम समय में इस गाने को जबरदस्त हिट्स मिले हैं। यह गाना देश का पार्टी सॉन्ग बन गया है।

राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त निर्देशक राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'रईस' में शाहरुख खान के अलावा पाकिस्तानी अदाकारा माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज जारी किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन