1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. महिला दिवस पर सनी लियोनी ने कहा- महिलाएं खुद को उसी रूप में स्वीकार करें, जैसी वो हैं

महिला दिवस पर सनी लियोनी ने कहा- महिलाएं खुद को उसी रूप में स्वीकार करें, जैसी वो हैं

 Published : Mar 08, 2021 10:37 pm IST,  Updated : Mar 08, 2021 10:37 pm IST

महिला दिवस के मौके पर सनी लियोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है।

सनी लियोनी sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTA- SUNNY LEONE

मुंबई: महिला दिवस के मौके पर सनी लियोनी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने खुद से जुड़े कई मुद्दों पर बात की है। इसमें अपने डांस स्टेप्स को लेकर मिली आलोचना से लेकर, सेक्सी होने के कमेंट, उन्हें लेकर लोगों के जजमेंटल रवैया जैसी चुनौतियों से निपटना, इंडस्ट्री का असहयोग और अवॉर्ड फंक्शंस में उनका बायकॉट कि ए जाने जैसी कई बातें शामिल हैं। वीडियो में सनी कहती हैं, "महिलाएं अपने जीवन में बेटी, पत्नी, मां, बहन जैसे कई किरदार निभाती हैं। वे अपने आस-पास के सभी लोगों को खुश करने के लिए कभी-कभी वे खुद से समझौता कर लेती हैं। मैं सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहूंगी कि वे आज मेरे साथ आएं और दूसरों की चिंता किए बिना खुद को सेलिब्रेट करें। आज नारी शक्ति का दिन है।"

Women's Day पर वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका की फोटो शेयर कर विराट कोहली ने लिखा खास मैसेज 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि आज की सबसे बड़ी जरूरत यही है कि महिलाएं खुद को उसी रूप में स्वीकार करें, जैसी वो हैं। वो खुद को प्यार करें।"

सनी का यह शॉर्ट वीडियो एक अभियान मोज प्लेटफॉर्म द्वारा 'अनफिल्टर्ड' कैंपेन के तहत सामने आया है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लॉन्च कि या गया यह अभियान महिलाओं को सामाजिक वर्जनाओं से दूर होने के लिए प्रोत्साहित करता है और उन्हें अपने जीवन में बिना किसी फिल्टर के वास्तविक रहने के लिए कहता है।

Women's Day पर करीना कपूर ने दिखाई छोटे बेटे की पहली झलक

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनकी सहज सुंदरता को सेलिब्रेट करने, खुद को स्वतंत्रता और आत्मविश्वास से व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन