1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी मास्क के साथ मुक्केबाजी करती आईं नजर, कहा- मुश्किल है पर सुरक्षा भी जरूरी

सनी लियोनी मास्क के साथ मुक्केबाजी करती आईं नजर, कहा- मुश्किल है पर सुरक्षा भी जरूरी

 Published : Apr 16, 2021 11:59 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 12:04 am IST

बॉक्सिंग सेशन के अंत में उनकी सांस फूल जाती हैं और उन्हें हांफते हुए देखा जा सकता है मगर फिर भी वह अपना मास्क नहीं हटाती हैं।

सनी लियोनी , SUNNY LEONE- India TV Hindi
सनी लियोनी  Image Source : INSTAGRAM- SUNNY LEONE

मुंबई: सनी लियोन ने शुक्रवार को महसूस किया कि किस तरह मास्क के साथ मुक्केबाजी का अभ्यास करना मुश्किल है, लेकिन चेहरे को ढंकना महत्वपूर्ण है। अपने नए इंस्टाग्राम वीडियो पोस्ट में सनी बॉक्सिंग गियर में दिखाई दे रही हैं। वह अपने ट्रेनर के साथ मुक्काबाजी करती हुई दिखाई दे रही हैं। बॉक्सिंग सेशन के अंत में उनकी सांस फूल जाती हैं और उन्हें हांफते हुए देखा जा सकता है मगर फिर भी वह अपना मास्क नहीं हटाती हैं।

सनी ने वीडियो के साथ कैप्शन के रूप में लिखा कि वह हमेशा वर्कआउट वीडियो पोस्ट नहीं करती हैं, लेकिन वीडियो उन्हें काफी मजेदार लगा। उन्होंने फाइटर्स के लिए मास्क के साथ अभ्यास को काफी मुश्किल बताया और कहा कि मास्क के साथ यह काफी मुश्किल है, लेकिन इस समय कंफर्ट (आराम की अवस्था) से कहीं अधिक सुरक्षा जरूरी है।

काम के मोर्चे पर, सनी वर्तमान में आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म शेरो की शूटिंग के लिए केरल में हैं।

इनपुट-आईएएनएस

ये भी पढ़ें-

विद्युत जामवाल गोवा में करेंगे 'सनक' की शूटिंग, मेकर्स कोविड-19 को लेकर बरत रहे हैं सावधानी

'दोस्ताना 2': कार्तिक आर्यन के सपोर्ट में फैंस, नेपोटिज्म की वजह से किया गया फिल्म से बाहर?

जान्हवी कपूर ने दोस्तों संग पूल पर बनाया मजेदार रील वीडियो, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन