1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन ने बीच डे-आउट का लिया आनंद, शेयर की तस्वीर

सनी लियोन ने बीच डे-आउट का लिया आनंद, शेयर की तस्वीर

 Published : Jul 26, 2020 09:00 pm IST,  Updated : Jul 26, 2020 09:00 pm IST

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर बीच पर ठंडी सुबह की एक झलक शेयर की है।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTAGRAM/SUNNYLEONE

अभिनेत्री सनी लियोन को अपने बीच आउटिंग से प्यार है। हाल ही में अभिनेत्री ने समुद्र तट की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। वहीं रविवार को भी उन्होंने अपने 'बीच पर ठंडी सुबह' की एक झलक साझा की।

तस्वीर में सनी को एक लंबे लाल रंग की शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स पहने हुए नजर आ रही हैं, इसके साथ ही उन्होंने ग्लासेस पहन रखे हैं वह बीच पर टहलते हुए देखी गईं।तस्वीर के कैप्शन में सनी ने लिखा, "बीच पर ठंडी सुबह।"

इस महीने की शुरुआत में सनी ने समुद्र तट पर अपनी 'बीच पर सामाजिक दूरी' की झलकी भी साझा की थी।

सनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्हें एक ब्लू रंग के स्विमिंग सूट में देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग की बेसबॉल टोपी और धूप के चश्मे के साथ अपना लुक पूरा किया।

तस्वीर के साथ ही अभिनेत्री ने लिखा था, "बीच पर सोशल डिस्टेंसिंग। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। कैलिफोर्निया लव।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन