1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोनी ने शेयर की बेटी निशा के साथ वीडियो, खुद को बताया लकी मॉम

सनी लियोनी ने शेयर की बेटी निशा के साथ वीडियो, खुद को बताया लकी मॉम

 Published : Apr 26, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Apr 26, 2020 05:04 pm IST

सनी लियोनी ने बेटी निशा के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है।

sunny leone- India TV Hindi
सनी लियोनी Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक बेहद खूबसूरत बेटी का मां होने को लेकर खुद को एक 'भाग्यशाली मां' कहा है। सनी ने निशा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें मां और बेटी मुस्कुरा रही हैं। गुलाब वाले टियारा फिल्टर से उनकी सुंदरता और बढ़ गई है।

वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा है "निशा बेहद खूबसूरत, मैं एक लकी मॉमी हूं, जो मेरी इतनी प्यारी बेटी है।"

सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में निशा को गोद लिया था।

सनी, जिनके तीन बच्चे हैं , निशा, नोआह सिंह और अशर सिंह हैं, उन्होंने इससे पहले इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि कोरोनोवायरस संकट के समय में बच्चों को मास्क पहनना कितना मुश्किल है।

तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, "एक नया युग..काफी दुखद है कि मेरे बच्चों को अब इस तरह रहना है लेकिन यह आवश्यक है। बच्चों को मास्क पहनाने का प्रशिक्षण दे रही हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन