1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कठुआ रेप से सहमीं सनी लियोनी, बेटी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर

कठुआ रेप से सहमीं सनी लियोनी, बेटी के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Apr 15, 2018 12:54 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 12:54 pm IST

सनी का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुस्से में है।

सनी लियोनी- India TV Hindi
सनी लियोनी

मुंबई: अभिनेत्री सनी लियोन ने अपनी बड़ी बेटी निशा से वादा किया है कि वह हर बुराई से उनकी रक्षा करेंगी। सनी ने पिछले साल एक अनाथालय से निशा को गोद लिया था। सनी ने निशा के बारे में शनिवार को ट्वीट कर कहा, "मैं अपने दिल, आत्मा और शरीर के हर एक कतरे से तुम्हें वादा करती हूं कि तुम्हें इस दुनिया की हर बुरी चीज से बचाऊंगी। यहां तक कि तुम्हारी हिफाजत के लिए अपनी जान तक दे दूंगी।"

सनी ने कहा, "बच्चों को बुरे लोगों से सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। अपने बच्चे की हर कीमत पर रक्षा करें।" सनी और उनके पति डेनियल वेबर के दो जुड़वां बच्चे अशर और नोआ भी हैं, जिनका इसी साल सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ था।

सनी का यह ट्वीट ऐसे मौके पर आया है, जब पूरा देश जम्मू के कठुआ में 8 साल की बच्ची से हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद गुस्से में है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन