1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुरभि चांदना ने 'इश्कबाज़' को कहा अलविदा, नए अवतार में आने का किया वादा

सुरभि चांदना ने 'इश्कबाज़' को कहा अलविदा, नए अवतार में आने का किया वादा

 Published : Nov 21, 2018 11:22 pm IST,  Updated : Nov 21, 2018 11:22 pm IST

सीरियल 'इश्कबाज़' की अनिका यानि सुरभि चांदना ने शो को अलविदा कह दिया है।

Surbhi Chandna- India TV Hindi
Surbhi Chandna Image Source : INSTAGRAM

सीरियल 'इश्कबाज़' की अनिका यानि सुरभि चांदना ने अपने बिंदास कैरेक्टर से जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली थी। शो में उनके फैशन सेंस और को-स्टार नकुल मेहता संग केमेस्ट्री की बहुत तारीफ हुई। हालांकि अब सुरभि ने घोषणा की है कि वह इस शो को अलविदा कह दिया है।

पिछले कुछ समय से खबरें आ रही थी कि वह यह शो छोड़ने वाली हैं और अब उन्होंने इस खबर को कंफर्म कर दिया है।

उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने फैंस, मेकर्स और को-स्टार्स को प्यार के लिए शुक्रिया कहा।

उन्होंने लिखा- ''आपकी खिड़की तोड़ अनिका से विदा ले रही हूं। मैं वादा करती हूं कि जोरदार वापसी करूंगी और जल्द आपलोगों का नए अवतार में मनोरंजन करूंगी। बस मुझे प्यार करते रहिए, मैं आपको प्यार करती रहूंगी।''

'इश्कबाज़' में लीप आने वाला है और खबरें हैं कि नकुल शो में अपनी किसी बेस्ट फ्रेंड संग रोमांस करते नजर आएंगे।  IWM की रिपोर्ट के मुताबिक, नकुल के साथ सनाया ईरानी या दृष्टि धामी की जोड़ी बन सकती है।

खबरों के मुताबिक, नकुल जो शो में शिवाय सिंह ओबेरॉय के रोल में नजर आते हैं, वह लीप के बाद शिवाय और अनिका के बेटे शिवांश का किरदार निभाते दिखेंगे। कहा जा रहा है कि सुरभि प्रेग्नेंट नहीं दिखना चाहती थीं इसलिए मेकर्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करना पड़ा और सुरभि शो से बाहर हो गईं।

शो की प्रोड्यूसर गुल खान ने पिंकविला से कहा था- ''दिसंबर में हम इश्कबाज़ में जेनरेशन लीप ले रहे हैं।''

Also Read:

Deepika-Ranveer Bengaluru Wedding Reception Highlights: ऐसा रहा दीपिका-रणवीर का वेडिंग रिसेप्शन

रिसेप्शन में दीपिका पादुकोण का पल्लू संभालते दिखें रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

Deepika Padukone-Ranveer Singh Bengaluru Wedding Reception: पीवी सिंधु पहुंचीं लीला पैलेस, अनिल कुंबले भी आए नजर

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन