1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुरेखा सीकरी की हालत बेहतर, सेट पर वापसी के लिए उत्सुक

सुरेखा सीकरी की हालत बेहतर, सेट पर वापसी के लिए उत्सुक

 Written By: IANS
 Published : Sep 26, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Sep 26, 2020 02:36 pm IST

पिछले हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत में काफी सुधार हुआ है। उनके मैनेजर विवेक सिधवानी के अनुसार, वह बहुत पॉजिटिव महसूस कर रही हैं।

surekha sikri- India TV Hindi
सुरेखा सीकरी Image Source : INSTAGRAM/SURA291794

पिछले हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद अभिनेत्री सुरेखा सीकरी की हालत में काफी सुधार हुआ है। उनके मैनेजर विवेक सिधवानी के अनुसार, वह बहुत पॉजिटिव महसूस कर रही हैं और फिर से काम शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।

सिधवानी ने आईएएनएस को बताया, "'वह इस सप्ताह की शुरुआत में घर लौटी थीं। उनकी रिकवरी में अभी कुछ और समय लगेगा। उनका इलाज चल रहा है, अब फिजियोथेरेपी भी शुरू हो गई है। वह सकारात्मक मानसिकता वाली मजबूत महिला हैं और जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए उत्सुक हैं। हालांकि, अभी कुछ समय लगेगा।"

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री को दूसरी बार ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद 8 सितंबर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2018 में उन्हें पहला ब्रेन स्ट्रोक हुआ था।

अब अभिनेत्री अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ गई है।

सीकरी को आखिरी बार इस साल की शुरूआत में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' में देखा गया था। अभिनेत्री ने 'तमस', 'मम्मो' और 'बधाई हो' फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन