1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘राब्ता’ की सफलता के लिए बंगला साहिब गुरूद्वारे पहुंचे सुशांत और कृति

‘राब्ता’ की सफलता के लिए बंगला साहिब गुरूद्वारे पहुंचे सुशांत और कृति

 Published : Jun 07, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jun 07, 2017 07:20 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रचार के लिए इन दोनों को कई शोज में देखा जा चुका है। अब ये दोनो ‘राब्ता’ की सफलता के लिए बुधवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरूद्वारे पहुंचे

raabta- India TV Hindi
raabta

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘राब्ता’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म के प्रचार के लिए इन दोनों को कई शोज में देखा जा चुका है। अब ये दोनो ‘राब्ता’ की सफलता के लिए बुधवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरूद्वारे पहुंचे गए हैं, जहां पर दोनों मत्था टेकते हुए नजर आए और अपनी फिल्म की कामयाबी के लिए दूआ मांगी।

जब सुशांत और कृति गुरूद्वारे पहुंचे तो वहां उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों जब गुरूद्वारे पहुंचे तो दोनों के चेहरों पर काफी शांति और सुकून नजर आया। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी, जो बेहद ही लोकप्रिय और मशहूर धारावाहिक था। जिसमें उन्होंने एक प्रेमी मानव का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें फिल्मों के प्रस्ताव मिलना शुरू हुए और उनकी पहली फिल्म ‘काय पो छे’ थी, जो 2013 में रिलीज हुई और उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली।

उसके बाद उन्होंने कई ब्लॉकबास्टर फिल्में दी और उनकी आखिरी फिल्म ‘एम.एस.धोनी; द अनटोल्ड स्टोरी’ थी, जो किक्रेटर धोनी के जीवन पर आधारित थी। ‘राब्ता’ फिल्म 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें कि सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म पर भी अपनी कैंची चला दी। फिल्म में से कुछ किसिंग सीन हटाने को भी कहा गया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन