1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की जयंती पर इमोशनल हुए फैंस, कहा- फिर से वापस आ जाओ, हम तुम्हें जाने नहीं देंगे...

सुशांत सिंह राजपूत की जयंती पर इमोशनल हुए फैंस, कहा- फिर से वापस आ जाओ, हम तुम्हें जाने नहीं देंगे...

 Published : Jan 21, 2021 08:40 am IST,  Updated : Jan 21, 2021 10:01 am IST

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उनकी बर्थ एनिवर्सिरी पर उन्हें याद कर रहे हैं और अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं।

Sushant Day- India TV Hindi
सुशांत की बर्थ एनिवर्सिरी पर फैंस हुए भावुक  Image Source : INSTAGRAM: SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून को जब दुनिया को अलविदा कहा तो हर कोई स्तब्ध रह गया था। कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि वो अब जिंदा नहीं हैं। उनकी मौत को 7 महीने हो चुके हैं। आज उनकी पहली बर्थ एनिवर्सिरी है। अगर वो जीवित होते तो धूमधाम से अपना 35वां बर्थडे मनाते, लेकिन ये सपना अब कभी हकीकत नहीं बन पाएगा। उनकी जयंती पर फैंस बेहद गमगीन है। वो सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत अभिनेता को याद कर रहे हैं। हर किसी की जुबां पर बस एक ही बात है कि 'सुशांत तुम फिर से वापस आ जाओ, इस बार हम तुम्हें जाने नहीं देंगे।'

एक फैन ने लिखा, 'अपना हाथ मुझे दो, मैं तुम्हें कभी जाने नहीं दूंगा। सुशांत फिर से वापस आ जाओ, हम तुम्हें नहीं जाने देंगे। #SushantDay'

एकता कपूर ने 'पवित्रा रिश्ता' के 'मानव' को याद करते हुए लिखा- 'सुशी हमेशा सितारे की तरह...'

सुशांत के एक और फैन ने लिखा- "सूर्य फिर से उदय होगा, और हम फिर से प्रयास करेंगे.. हम सुशांत से वादा करते हैं।"

देखिए सुशांत के फैंस उन्हें कैसे याद कर रहे हैं:

गौरतलब है कि 14 जून 2020 को सुशांत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बांद्रा स्थित फ्लैट पर उनका शव मिला था, जिसके बाद देश की तीन बड़ी एजेंसियां उनकी मौत की जांच में जुटी हुई हैं। ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कई लोग जेल की सजा काट चुके हैं, जबकि कई बॉलीवुड सेलेब्स से पूछताछ हो चुकी है। 

सुशांत ने टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से लोकप्रियता हासिल की थी। इसके बाद 2013 में 'काई पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। वो आखिरी बार मुकेश छाबड़ा निर्देशित 'दिल बेचारा' मूवी में दिखाई दिए थे, जिसमें उनके अपोजिट संजना सांघी नज़र आई थीं। कोरोना वायरस की वजह से इस फिल्म को ऑनलाइन रिलीज किया गया था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन