1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

 Published : Aug 29, 2020 04:38 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 04:46 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और दिन में 2 घंटे ही सोते हैं।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए दिन कुछ ना कुथ नया सामने आता है। रिया चक्रवर्ती ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था और फ्लाइट में बैठने से उन्हें डर लगता था। रिया के इस स्टेटमेंट के बाद कई लोगों ने आकर इस बात को गलत ठहराया। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी इस बात को झूठ बताया और सुशांत का एक वीडियो शेयर किया।  अब सुशांत का एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद कह रहे हैं उन्हें क्लॉस्ट्रोफोबिया है और इन्सोमनिया है।

सुशांत ने 2015 मे एक चैनल को इंटरव्यू में खुद से जुड़ी तीन बातें बताईं थी। जिसमें से एक झूठ और बाकी दो सच थीं। सुशांत ने कहा 1- मुझे क्लास्ट्रोफोबिया है, 2- मैं दिन में 6 घंटे सोता हूं और तीसरा- वह बहुत ही बुरे सिंगर हैं। उन्होंने बाद में बताया दूसरी बात झूठ है। उन्होंने कहा- मुझे इन्सोमनिया है और मैं रोजाना सिर्फ दो घंटे होता हूं।

रिया के स्टेटमेंट के बाद अंकिता लोखंडे ने एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें सुशांत प्लेन की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- सपना। क्या ये क्लॉस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने वह किया। हम सभी को तुम पर गर्व है।

रिया ने अपने इंटरव्यू में यूरोप ट्रिप के बारे में बताया था। उन्होंने कहा- यूरोप ट्रिप जाने वाले दिन सुशांत ने मुझे बोला कि उन्हें फ्लाइट में बैठने से डर लगता है। उन्हें क्लास्ट्रोफोबिया है और वह इसके लिए एक दवाई भी लेते हैं। यह दवाई हमेशा उनके पास रहती थी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन