1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब 'दिल बेचारा' के सेट पर संजना सांघी संग सुशांत ने बाइक राइड का उठाया था लुत्फ

जब 'दिल बेचारा' के सेट पर संजना सांघी संग सुशांत ने बाइक राइड का उठाया था लुत्फ

 Published : Jul 08, 2020 07:11 am IST,  Updated : Jul 08, 2020 07:11 am IST

सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

'दिल बेचारा' के सेट से सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
'दिल बेचारा' के सेट से सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @SUSHANTSINGHRAJPUT1

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स, परिवार और फैंस उनके निधन के गम से उबर नहीं पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके अनदेखे वीडियो वायरल होते हैं। लोग पुरानी यादों के जरिए उन्हें याद करते हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुशांत अपनी को-स्टार संजना सांघी को बाइक पर बैठाकर राइडिंग का आनंद उठा रहे हैं।

इस वीडियो में सुशांत और संजना बाइक पर नज़र आ रहे हैं। ये दिल बेचारा की शूटिंग के दौरान सेट का वीडियो बताया जा रहा है।  उनके आस पास बहुत भीड़ है और लोग सुशांत को देखकर काफी खुश हैं। 

संजय लीला भंसाली ने सुशांत को ऑफर की थीं 4 फिल्में, पुलिस को दिया बयान

बता दें कि हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इस मूवी में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो कैंसर से जूझ रही है, लेकिन उसकी जिंदगी में एक लड़का आता है और उसे अहसास दिलाता है कि जिंदगी कैसे जीते हैं। इस फिल्म में सुशांत ने मैनी और संजना ने किज़ी की भूमिका निभाई है। 

दिल बेचारा 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इसे मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध रह गया था। सुशांत के खुदकुशी मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

इसी सिलसिले में हाल ही में प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली से पूछताछ हुई। इससे पहले रिया चक्रवर्ती, संदीप सिंह और संजना सांघी सहित कई लोगों का बयान दर्ज किया गया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन