1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत के निधन के 2 महीने बाद जीजा ने बताया कैसे पत्नी श्वेता को दी थी एक्टर की मौत की खबर

सुशांत के निधन के 2 महीने बाद जीजा ने बताया कैसे पत्नी श्वेता को दी थी एक्टर की मौत की खबर

 Published : Aug 14, 2020 08:06 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 08:06 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए 2 महीने हो गए हैं। सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने ब्लॉग में उस रात के बारे में लिखा है जब उन्हें सुशांत के निधन के बारे में पता चला था।

sushant singh rajput and vishal kirti- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और विशाल कीर्ति Image Source : TWITTER/VISHALKIRTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो महीने बाद उनके जीजा विशाल कीर्ति ने अपने एक नए ब्लॉग पोस्ट में उस दिन का जिक्र किया, जिस दिन उन्हें सुशांत के जाने की खबर मिली थी। विशाल ने यह भी बताया कि किस तरह से उन्होंने सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति को यह खबर दी थी जो कि शायद उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल कामों में से एक था। 

उन्होंने लिखा, "13 जून की रात को हम उस वक्त सो रहे थे जो कि अमेरिका में शनिवार का रात था और भारत में उस वक्त 14 जून के दोपहर का समय था। वहां रात के दो बजे के करीब हमें कॉल आना शुरू हुआ। फोन बिस्तर से दूर रखा हुआ था और जाहिर सी बात है, हमें नहीं पता था कि कौन कॉल कर रहा है और क्यों बार-बार कॉल आ रहा है, लेकिन बार-बार फोन के वाइब्रेशन को सुनना मुझसे अब और बर्दाश्त नहीं हुआ। तंग आकर मैंने जैसे ही फोन चेक किया, उसी पल मेरे पैरों तले से जमीन खिसक गई। किसी से बात करने से पहले मैंने फोन पर आए मैसेजेस पढ़े।"

उन्होंने आगे लिखा, "परिवार के सदस्यों सहित कई लोग हम तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और कई दोस्त पूछ रहे थे कि क्या यह खबर फर्जी है। मैंने न्यूज चेक किया और पढ़कर मेरी रूह कांप गई कि सुशांत ने वाकई कथित तौर पर अपनी जान ले ली है। मैं बेड के दूसरी तरफ रखे श्वेता के फोन की ओर भागा और देखा कि उसमें भी ढेर सारे मिस्ड कॉल और मैसेज आए हुए हैं और तभी मुझे अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल काम करना पड़ा, श्वेता को इस बारे में बताना पड़ा। मैं श्वेता के रिएक्शन और रानी दी से हुई उसकी पहली बात को कभी नहीं भूल सकता। फोन पर उन्हें रोते-बिलखते हुए सुनना मुझे अंदर से झकझोर कर रख दिया और उस रात के बाद से हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई।"

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच चल रही है। सुशांत के परिवार वाले, दोस्त और फैन्स सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें:

ईडी को सुशांत और रिया के बैंक खातों के बीच नहीं मिला कोई बड़ा लेनदेन

कृष्ण भजन गाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो आया सामने

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, संजना सांघी ने शेयर किया पोस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन