1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, संजना सांघी ने शेयर किया पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, संजना सांघी ने शेयर किया पोस्ट

 Published : Aug 14, 2020 03:36 pm IST,  Updated : Aug 14, 2020 03:49 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म न्यूजीलैंड में रिलीज हुई है।

dil bechara- India TV Hindi
दिल बेचारा न्यूजीलैंड में हुई रिलीज Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। दिल बेचारा न्यूजीलैंड के सिनेमा घरों में रिलीज हुई है। न्यूजीलैंड कोरोना मुक्त देश है। इस देश ने जल्द ही इस वायरस पर काबू पा लिया है। दिल बेचारा को 24 जून को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया था। अब पहली बार सिनेमाघरों में यह फिल्म रिलीज हो गई है।

दिल बेचारा ऑकलैंड के एक थिएटर में रिलीज हुई है। यहां स्क्रीनिंग के दौरान सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी गई। ऑडियन्स को यह फिल्म बहुत पसंद आई है।

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूजीलैंड में हिंदी रेडियो तराना ने ऑकलैंड के सिनेमाघर में फिल्म की स्क्रीनिंग ऑर्गनाइज की थी। फिल्म के शुरू होने से पहले सभी ने 1 मिनट का मौन धारण किया उसके बाद फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू हुई।

दिल बेचारा के न्यूजीलैंड में रिलीज होने पर फिल्म से डेब्यू करने वाली संजना सांघी से पोस्ट शेयर किया है। दिल बेचारा से संजना सांघी ने बतौर एक्ट्रेस और मुकेश छाबड़ा ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है।

sanjana sanghi instagram story
Image Source : INSTAGRAM/SANJANASANGHI96संजना सांघी इंस्टाग्राम स्टोरी

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत ने सभी को झकझोर दिया था। फैंस उन्हें आखिरी बार स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और मूवी की रिलीज के बाद सभी एक बार फिर सुशांत की यादों में खो गए हैं। फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन