1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसले पर बिहार डीजीपी ने जाहिर की खुशी, कहा ये न्याय की जीत है

सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसले पर बिहार डीजीपी ने जाहिर की खुशी, कहा ये न्याय की जीत है

 Published : Aug 19, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 07:36 pm IST

सुशांत 14 जून को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके पिता के. के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीवनगर में एक मामला दर्ज करवाया था।

SUSHANT SINGH RAJPUT CASE- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस: सुप्रीम कोर्ट का फैसले पर बिहार डीजीपी ने जाहिर की खुशी Image Source : INSTAGRAM/FANPAGE

पटना: सर्वोच्च न्यायालय के सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने के आदेश को बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गुप्तेश्वर पांडेय ने अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा इस फैसले से मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत खुश हूं। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद पांडेय ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस मामले में शुरू से ही बिहार पुलिस संवैधानिक और कानूनी तरीके से काम कर रह थी लेकिन बिहार पुलिस पर आरोप लगाए गए थे। अब सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार पुलिस के द्वारा किए गए संवैधानिक कामों को उचित ठहराते हुए उस पर मुहर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले से अदालत के प्रति लोगों की आस्था और बढ़ेगी तथा इस मामले में सुशांत के परिजनों को न्याय मिलेगा। डीजीपी ने स्पष्ट कहा कि इस मामले में मुंबई पुलिस प्रारंभ से ही गलत कर रही थी। उन्होंने लोगों से धीरज रखने की अपील करते हुए कहा कि अब इस मामले में जांच के परिणाम का इंतजार करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि सुशांत 14 जून को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। इसके बाद उनके पिता के. के. सिंह ने 25 जुलाई को पटना के राजीवनगर में एक मामला दर्ज करवाया था। बाद में बिहार सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा की थी।

इनपुट- आईएएनएस

सुशांत के परिवार के वकील ने पूछा, आदित्य ठाकरे पर क्यों सफाई दे रही हैं रिया चक्रवर्ती

सुशांत ने मुझे सुसाइड करने से रोका था, वह खुद को नहीं मार सकते : गणेश हीवारकर

सुशांत सिंह राजपूत केस के बीच फिल्ममेकर ने रिया चक्रवर्ती को फिल्म से किया बाहर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन