सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल को लेकर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर भेज दिया गया है। इनके साथ ही एक्टर के घर के केयर टेकर दीपेश सावंत को भी अरेस्ट किया गया। दीपेश को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, ड्रग्स पैडलर कैजान इब्राहिम को जमानत मिल गई है।
एनसीबी ने बीते शुक्रवार को शौविक और सैमुअल के घर छापेमारी के बाद पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद एनसीबी के अधिकारियों ने शौविक और सैमुअल दोनों से 10 घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। इस केस में हर दिन एक नया मोड़ आ रहा है। शौविक और सैमुअल की गिरफ्तारी के बाद सुशांत की बहन सहित सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी तरफ सीबीआई और ईडी भी जांच में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में सुशांत की बहन मीतू सिंह और दोस्त स्मिता पारिख से पूछताछ की।
ये भी पढ़ें:
सुशांत के लिए सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शुरू किया अभियान, कहा- सत्य और न्याय की जीत हो..
सुशांत मामला: एक और 'ड्रग पेडलर' 9 सितंबर तक NCB की हिरासत में, जानिए पूरी डिटेल्स
क्या सुशांत करने वाले थे सारा अली खान को 'प्रपोज', जानिए फॉर्महाउस मैनेजर ने क्या कहा