1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस Live: श्रीलंका में लगाए गए 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' के बिलबोर्ड

सुशांत सिंह राजपूत केस Live: श्रीलंका में लगाए गए 'जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत' के बिलबोर्ड

 Updated : Oct 11, 2020 10:55 pm IST

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की।

sushant singh rajput death probe live updates - India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस  Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अब सभी को आखिरी फैसले का इंतजार है। इस बीच एम्स अपनी फाइनल रिपोर्ट में कह चुका है कि एक्टर ने सुसाइड किया था। सूत्रों की मानें तो सीबीआई भी इस बात से सहमत है। वहीं, सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई।

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी, एक्टर के हाउस स्टाफ ने दर्ज कराई शिकायत

बंगाल में खुलेंगे सिनेमाघर, सुशांत सिंह राजपूत की दिखाई जाएंगी फिल्में

Latest Bollywood News

sushant singh rajput death probe live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:33 AM (IST)
    Posted by Sonam Kanojia

    सुशांत के लिए श्रीलंका में उठी न्याय की मांग

    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शनिवार को श्रीलंका में लगाए गए होर्डिग की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की। बिलबोर्ड में उनके भाई व अभिनेता सुशांत के लिए न्याय की मांग की गई। श्वेता ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पूरे श्रीलंका में लगे होर्डिग की तस्वीरें साझा कीं। उसमें सुशांत की तस्वीर के साथ न्याय की मांग की गई है। होर्डिग में सुशांतजस्टिसनाउ और श्रीलंकायूनाइटेडफोरएसएसआर हैशटैग हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन