1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन श्वेता ने मां दुर्गा से की इंसाफ दिलाने की प्रार्थना, कहा- सच सामने आने दो

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन श्वेता ने मां दुर्गा से की इंसाफ दिलाने की प्रार्थना, कहा- सच सामने आने दो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Updated : Oct 21, 2020 06:59 am IST

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव है। अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह रोजाना कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन श्वेता ने मां दुर्गा से की इंसाफ दिलाने की प्रार्थना, कहा- सच स- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन श्वेता ने मां दुर्गा से की इंसाफ दिलाने की प्रार्थना, कहा- सच सामने आने दो Image Source : TWITTER/SHWETASINGHKIRT

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं। अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह रोजाना कोई न कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।  अब श्वेता ने नवरात्र के अवसार में श्वेता मे मां दुर्गा के साथ अपने दिवंगत भाई की तस्वीर शेयर करते हुए इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। बता दें कि सुशांत मामले में अभी सीबीआई की जांच जारी है और एनसीबी भी एक्शन में है। 

वहीं दूसरी ओर ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल की प्रेमिका गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई को गिरफ्तार किया है। एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, जांच के मद्देनजर ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी ने एजिसिलाओस डेमेट्रियड्स को गिरफ्तार किया है।

Latest Bollywood News

sushant singh rajput death case probe live updates

Auto Refresh
Refresh
  • 7:41 AM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने मां दुर्गा से की प्रार्थना

    दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने मां दुर्गा के साथ अपने भाई की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मां .... न्याय का मार्ग प्रशस्त करो। हम सब आपसे प्रार्थना करते हैं कि मां सच्चाई को सामने आने दे।'

    श्वेता ने एक और ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, 'शक्ति रूपों में तीसरा है देवी चंद्रघंटा। चंद्रघंटा शब्द चंद्र (चंद्रमा) और घण्टा (बेल) से उत्पन्न हुआ है। उनके माथे पर अर्धचंद्राकार चंद्रमा है और उनकी गर्जना की आवाज घंटी की एक तीखी ध्वनि की तरह है जो अत्याचारी राक्षसों को कांपती है। "

    '

    '

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन