1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: पक्षियों को दाना खिलाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

Watch: पक्षियों को दाना खिलाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 19, 2020 08:13 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 08:14 am IST

सुशांत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे और अपनी फोटो व वीडियो शेयर करते रहते थे।

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : TWITTER: @ITSSSR

सुशांत सिंह राजपूत को सिर्फ अंतरिक्ष और ग्रहों से ही नहीं, बल्कि प्रकृति, जानवरों और पक्षियों से भी खूब लगाव था। उनका एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में पक्षियों को दाना खिला रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे की खुशी देखते ही बनती है। ये वीडियो उन्होंने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। 

सुशांत ने ये वीडियो ट्विटर पर पिछले साल 10 अक्टूबर को शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'क्योंकि मेरा सब.. आप सभी से प्यार करता है।'

धोनी की बायोपिक में सुशांत की ऑनस्क्रीन बहन बनी थीं भूमिका चावला, शूटिंग के आखिरी दिन की फोटो की शेयर

बता दें कि सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 14 जून को उनका शव कमरे में पाया गया। इसके अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से सेलेब्स से लेकर फैंस तक हैरान और दुखी हैं। 

सुशांत ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जहां घर-घर में उन्होंने पहचान मिली। अंकिता संग उनकी केमिस्ट्री और शानदार एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई।

सोशल मीडिया में सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

इसके बाद सुशांत ने काई पो छे फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पीके, एमएस धोनी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में की। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन