1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब होली के रंगों में सराबोर सुशांत सिंह राजपूत ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया था डांस, देखें थ्रोबैक वीडियो

जब होली के रंगों में सराबोर सुशांत सिंह राजपूत ने जैकलीन फर्नांडिस संग किया था डांस, देखें थ्रोबैक वीडियो

 Published : Jun 20, 2020 09:43 am IST,  Updated : Jun 20, 2020 09:43 am IST

इस वीडियो में सुशांत अमिताभ बच्चन के हिट गाने 'रंग बरसे' पर ऑडियंस के सामने थिरक रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @FILMYAGE

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जानी-मानी हस्तियां और उनके फैंस इस दुख से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के पुराने वीडियो शेयर कर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो होली के रंगों में सराबोर होकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी स्टेज पर हैं। दोनों जमकर मस्ती कर रहे हैं।

इस वीडियो में सुशांत अमिताभ बच्चन के हिट गाने 'रंग बरसे' पर ऑडियंस के सामने थिरक रहे हैं। वो दर्शकों पर भी रंग बरसा रहे हैं और जैकलीन के साथ भी होली खेल रहे हैं। इस वीडियो के जरिए उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं।

अंकिता लोखंडे ने अपने घर से कभी नहीं हटाई सुशांत की नेमप्लेट, संदीप सिंह ने दर्द भरा पोस्ट किया शेयर

सुशांत और जैकलीन ड्राइव मूवी में दिखाई दिए थे, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फैंस इस बात को लेकर भी नाराज थे कि ये मूवी थियेटर पर क्यों रिलीज नहीं की गई। उनकी फिल्म छिछोरे सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इसमें श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर सहित कई स्टार्स नज़र आए थे। 

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम पर किसी को भी यकीन नहीं हुआ। हर कोई हैरान और स्तब्ध रह गया। फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर फैंस तक, सभी बेहद दुखी हो गए।

यशराज फिल्म्स के साथ सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

सुशांत के खुदकुशी मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। अब तक 13 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें उनकी करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती और मुकेश छाबड़ा भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने यशराज फिल्म्स से एक्टर संग कॉन्ट्रैक्ट की भी कॉपियां मंगाई हैं। 

पुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान किया दर्ज
Image Source : INDIA TVपुलिस ने रिया चक्रवर्ती का बयान किया दर्ज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन