1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया मेमोरलाइज्ड, नाम के आगे लिखा 'यादगार'

सुशांत सिंह राजपूत का इंस्टाग्राम अकाउंट किया गया मेमोरलाइज्ड, नाम के आगे लिखा 'यादगार'

 Published : Jun 19, 2020 05:23 pm IST,  Updated : Jun 19, 2020 05:23 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को मेमोरलाइज्ड कर दिया गया है। अब उनकी प्रोफाइल में अब रिमेम्बरिंग लिखा गया है।

sushant singth rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम अंकाउंट को मेमोरलाइज्ड किया गया है। शुक्रवार को सुशांत के अकाउंट में उनके नाम के आगे रिमेंबरिंग यानी यादगार लिखा है। सुशांत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सोमवार को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया था। मुंबई पुलिस सुशांत के निधन के मामले की जांच कर रही है।

सुशांत के इंस्टाग्राम अकाउंट को मेरोरलाइज्ड केटेगरी में डाला गया है। इस केटेगरी में किसी के जाने के बाद उनके अकाउंट को यादगार के रुप में बना देते हैं। 

sushant singh rajput instagram account
Image Source : INSTAGRAMसुशांत सिंह राजपूत इंस्टाग्राम अकाउंट

सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त महेश शेट्टी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- अब जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

सुशांत के निधन के बाद से उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को उनके फॉलोअर्स की संख्या लगभग 9 मिलियन थी। तब सुशांत को 12 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। सुशांत इंस्टाग्राम पर अक्सर पोस्ट डालते रहते थे। उन्होंने आखिरी पोस्ट अपनी मां को याद करते हुए डाला था।

आपको बता दें सुशांत की टीम ने एक वेबसाइट बनाई है जिसमें वह सुशांत के काम, विचार, कोट्स और स्टडी से जुड़े कुछ पोस्ट शेयर किए हैं। सुशांत की यादों और काम को फैन्स के बीच जिंदा रखने के लिए ये वेबसाइड बनाई गई है।

Watch: पक्षियों को दाना खिलाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के साथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दोस्त शामिल हुए थे। इनमें श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, राजकुमार राव, विवेक ओबेरॉय और रणदीप हुड्डा शामिल हैं।

Watch: 'छिछोरे' में अपने किरदार के लिए तैयार होते समय किशोर कुमार के गाने पर झूम रहे थे सुशांत सिंह राजपूत

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन