1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: 'छिछोरे' में अपने किरदार के लिए तैयार होते समय किशोर कुमार के गाने पर झूम रहे थे सुशांत सिंह राजपूत

Watch: 'छिछोरे' में अपने किरदार के लिए तैयार होते समय किशोर कुमार के गाने पर झूम रहे थे सुशांत सिंह राजपूत

 Published : Jun 19, 2020 09:56 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 12:13 pm IST

छिछोरे पिछले साल रिलीज हुई थी, जिसमें सुशांत ने अन्नी का रोल निभाया था। कैमरे के पीछे का उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
सुशांत का पुराना वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @NITESHTIWARI22

सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें याद करने सिलसिला अभी थमा नहीं है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनके निधन के बाद गमगीन हैं। हाल ही में छिछोरे फिल्म का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने किरदार अन्नी के लिए तैयार होते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने पिछले साल शेयर किया था। फिल्म के सेट के पीछे के इस वीडियो में सुशांत 'जॉनी मेरा नाम' फिल्म के हिट गाने 'पल भर के लिए कोई हमें प्यार कर ले..' पर गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता देवानंद की एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को देवानंद और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया था, जबकि किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। 

सुशांत की खुदकुशी मामले पर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है

इस वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट सुशांत को उनके किरदार के लिए तैयार कर रहे हैं। वहीं, सुशांत बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि छिछोरे सुशांत की आखिरी फिल्म थी, जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इसमें सुशांत के अलावा श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिकाओं में थे। 

Watch: पक्षियों को दाना खिलाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो हुआ वायरल

फिल्म की कहानी कॉलेज के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें उनके कॉलेज के अच्छे और बुरे समय के दिनों और उसके बाद का जीवन दिखाया गया है।

सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर सुसाइड कर लिया था। अगले दिन पटना से उनका परिवार मुंबई पहुंचा और एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया। सुशांत के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन