1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की खुदकुशी मामले पर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है

सुशांत की खुदकुशी मामले पर हर्षवर्धन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को दोषी ठहराना सही नहीं है

 Published : Jun 19, 2020 08:57 am IST,  Updated : Jun 19, 2020 08:57 am IST

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में मौजूद खेमों को लेकर बहस हो रही है।

सुशांत के साथ हर्षवर्धन ने शेयर की थी फोटो- India TV Hindi
सुशांत के साथ हर्षवर्धन ने शेयर की थी फोटो Image Source : INSTAGRAM: @HARSHVARRDHANKAPOOR

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर लगातार बहस हो रही है कि फिल्म इंडस्ट्री में कई खेमे हैं। यहां बाहर से आने वाले कलाकारों के साथ भेदभाव होता है। कोई इसका समर्थन कर रहा है तो किसी ने विरोध भी किया है। नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर और आलिया भट्ट सहित तमाम सेलेब्स पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। इस पर अभिनेता हर्षवर्धन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि ऐसे समय पर एक-दूसरे को दोषी ठहराना सही नहीं है। 

हर्षवर्धन कपूर ने लिखा, "दिवंगत के लिए नरम और जीवित लोगों के बीच एक नफरत का रुख अपनाना आसान है। अगर हम किसी जीवित व्यक्ति को नफरत में आकर टारगेट करेंगे तो कल क्या होगा? कल हम उसके लिए भी नरम रुख अपनाएंगे? लोग नफरत कर रहे हैं और उन लोगों की मौत की कामना कर रहे हैं, जिनका इस बात से कोई संबंध नहीं है। इस दुनिया को बेहतर बनाने का यही आपका तरीका है? इस दुखी समाज में मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि हर व्यक्ति परेशान है, लेकिन प्रतिक्रियावादी और घृणित होना इसका जवाब नहीं है.. ये सिर्फ बेवकूफी है।"

हर्षवर्धन कपूर ने शेयर किया पोस्ट
Image Source : INSTAGRAM: HARSHVARRDHANKAPOORहर्षवर्धन कपूर ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि इससे पहले हर्षवर्धन ने सुशांत के निधन के बाद उनके साथ फोटो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा था। उन्होंने लिखा था कि उसने सभी को बहुत प्रेरित किया है। उस दिन पूरी रात उसने सभी को हंसाया था। 

हर्षवर्धन ने एक और फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, 'इस बुरी खबर के साथ नींद खुली। उसके साथ बातचीत करना बहुत पसंद था। मैं हमेशा उससे लाइफ, परफॉर्मेंस और साइंस के बारे में पूछता था। वो बहुत नेकदिल था।'

गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में मौजूद नेपोटिज्म को लेकर कई सेलेब्स को ट्रोल कर रहे हैं।

सुशांत खुदकुशी मामले में एकता कपूर ने अपने ऊपर दर्ज केस पर कहा- मैंने ही उसे लॉन्च किया था

मुंबई: निर्माता एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपने खिलाफ दायर एक आपराधिक शिकायत पर प्रतिक्रिया दी है। यह मामला मुजफ्फरपुर कोर्ट में धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत बुधवार सुबह एक वकील सुधीर कुमार ओझा द्वारा एकता कपूर समेत बॉलीवुड के 6 बड़े नामों के खिलाफ दायर किया गया है।आरोप लगाया है कि इन प्रमुख बॉलीवुड हस्तियों ने सुशांत को एक साजिश के तहत आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, जो अपने आप में हत्या है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन