1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मौत से 12 दिन पहले दोस्त कुशल जावेरी से जिंदगी को लेकर ये बातें कर रहे थे सुशांत, सामने आया चैट

मौत से 12 दिन पहले दोस्त कुशल जावेरी से जिंदगी को लेकर ये बातें कर रहे थे सुशांत, सामने आया चैट

 Published : Aug 17, 2020 12:48 pm IST,  Updated : Aug 17, 2020 01:28 pm IST

सुशांत केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी मौत से 12 दिन पहले का वॉट्सचैट सामने आया है।

सुशांत केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी मौत से 12 दिन पहले का वॉट्सचैट सामने आया है। ये सुशांत के दोस्त कुशल जावेरी और सुशांत का वॉट्सएप चैट है। इसें सुशांत बीते दिनों को याद कर रहे थे और ये भी कह रहे थे कि वो आध्यात्मिक तौर पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं, कुशल जावेरी ने इंडिया टीवी पर बात करते हुए कहा- सुशांत बिल्कुल नॉर्मल थे। डिप्रेशन की थ्योरी गलत है। 13 जून को बिजनेस डील पर बात कर रहे थे। नए प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे। अक्सर नए नए प्रयोग करते रहते थे। भविष्य को लेकर सुशांत के काफी सपने थे। 

सुशांत के लिए लाखों लोगों ने की प्रार्थना, हाथ जोड़कर शेयर की फोटो, बहन ने जताया सभी का आभार

कुशल जावेरी से हुई बातचीत में सुशांत ने लिखा- कैसा है भाई.. उम्मीद है तुम स्वस्थ और अच्छे से होगे.. तुम्हें मिस करता हूं.. जय शिव शंभू। 

इसके बाद कुशल जावेरी ने सुशांत को जवाब दिया- तुमसे बात करके अच्छा लगा.. हेल्थ अच्छी है, लेकिन हर किसी को संघर्ष करना पड़ता है और मैं अपवाद नहीं हूं.. उम्मीद करती हूं कि तुम भी अच्छे से होगे।

फिर सुशांत ने लिखा- हां भाई, मैं आध्यात्मिक तौर पर और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा हूं.. जब मैं आत्मनिरीक्षण करता हूं, मैं तुम्हारे साथ बिताए सुनहरे दिनों को याद करता हूं.. वो पल कितने कीमती थे.. मैं बस ये कहना चाहता हूं कि हमने एक साथ जो भी काम किए उस पर गर्व होना चाहिए। हम हमेशा एक साथ हैं। सिड को भी मेरा प्यार बोलना और कहना कि मैं उसे मिस करता हूं..।

 

इसके बाद कुशल ने लिखा- वो पल सुनहरे थे। मैं और सिड उसकी चर्चा करते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन