Monday, February 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #DilBecharaTrailer, सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर आज होगा रिलीज

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #DilBecharaTrailer, सुशांत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर आज होगा रिलीज

'दिल बेचारा' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ संजना सांघी भी दिखाई देंगी। वो इस मूवी से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

Written by: India TV Entertainment Desk
Published : Jul 05, 2020 02:16 pm IST, Updated : Jul 06, 2020 03:00 pm IST
कल रिलीज होगा दिल बेचारा का ट्रेलर- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM कल रिलीज होगा दिल बेचारा का ट्रेलर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' का ट्रेलर 6 जुलाई (सोमवार) को रिलीज होगा। मूवी के नए पोस्टर के साथ इसकी जानकारी दी गई है। आज सुबह से ही ट्विटर पर #DilBecharaTrailer ट्रेंड कर रहा है। फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं और सुशांत की फोटोज शेयर कर रहे हैं। 

वहीं, फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और एक्ट्रेस संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर नया पोस्टर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है। बता दें कि संजना इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

सुशांत की आखिरी फिल्म 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने दिल बेचारा का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे लिए सिर्फ प्यार।"

बच्चों को साथ ऐसे बच्चा बन जाते थे सुशांत, देखें पुराने वीडियो

'दिल बेचारा' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही एक्ट्रेस संजना सांघी ने लिखा, "मैनी के बिना किजी पूरी तरह अधूरी है। ये मेरा सबसे फेवरेट शॉट है।"

फिल्म में सैफ अली खान कैमियो किरदार में नजर आएंगे। इसमें संगीत का निर्माण संगीतकार एआर रहमान और गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने किया है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता का ट्विटर पर नहीं है अकाउंट, परिवार ने किया स्पष्ट

सुशांत की फिल्म के ट्रेलर को लेकर फैंस लगातार ट्वीट कर रहे हैं। उनके ऐसे रिएक्शन सामने आ रहे हैं:

14 जून को सुशांत ने दुनिया को कहा अलविदा

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून 2020 को अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से सभी स्तब्ध और दुखी हो गए। सुशांत की खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस संजना सांघी, रिया चक्रवर्ती और संदीप सिंह के अलावा एक्टर से जुड़े कई अन्य लोगों का बयान दर्ज कर चुकी है।

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर भी बहस छिड़ी हुई है। 

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement