1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत ने 'सोनचिड़िया' के सेट पर चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ किया था नागिन डांस, वीडियो वायरल

सुशांत सिंह राजपूत ने 'सोनचिड़िया' के सेट पर चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ किया था नागिन डांस, वीडियो वायरल

 Published : Aug 12, 2020 07:01 pm IST,  Updated : Aug 12, 2020 07:01 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह सोनचिड़िया के सेट पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।

sushant singh rajput viral video- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/NONASUSHANTRAJPUT

सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया से गए करीब 2 महीने होने वाले हैं। सुशांत के फैन्स और परिवार वाले इस गम से अभी तक ऊबर नहीं पाए हैं। सुशांत के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।  सुशांत का सोनचिड़िया के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर और चाइल्ड आर्टिस्ट खुशी नाव में बैठे नजर आ रही हैं। वीडियो में खुशी बीन बजा रही हैं और सुशांत मुस्कुराहते हुए नागिन डांस कर रहे हैं। दोनों को देखकर भूमि खुश हो रही हैं और जोर जोर से हंस रही हैं।

2019 में आई फिल्म 'सोनचिड़िया' को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म में सुशांत और भूमि के साथ मनोज बाजपेयी, रणवीर शौरी, आशुतोष राणा अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

सुशांत की को-स्टार भूमि पेडनेकर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। भूमि पेडनेकर उनकी श्रद्धांजलि के रूप में गरीब परिवारों को भोजन कराएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। सुशांत की याद में मैं एक साथ फाउंडेशन के साथ मिलकर 550 गरीब परिवारों को भोजन उपलब्ध कराऊंगी। आइये उन सभी के प्रति प्यार जाहिर करें, जिन्हें इसकी जरुरत है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन