1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या सुशांत को जहर देकर मारा गया? एक्टर के विसरा की दोबारा जांच कर रहे हैं AIIMS के एक्सपर्ट

क्या सुशांत को जहर देकर मारा गया? एक्टर के विसरा की दोबारा जांच कर रहे हैं AIIMS के एक्सपर्ट

 Published : Sep 07, 2020 04:06 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 06:21 pm IST

AIIMS की फॉरेंसिंक टीम सुशांत के विसरा की जांच कर रही है। 10 दिनों में जांच रिपोर्ट आएगी।

sushant visra aiims latest news- India TV Hindi
जहर के एंगल से सुशांत के विसरा की जांच कर रहे हैं AIIMS के एक्सपर्ट Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। AIIMS के एक्सपर्ट एक्टर के विसरा की जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिंक टीम विसरा की जांच जहर के एंगल से कर रही है और जहर के सुराग की तलाश हो रही है। टीम 10 दिन में सुशांत के विसरा की जांच का रिजल्ट देगी। 6 सदस्यों के बोर्ड ने कलीना लैब से सैंपल लिए हैं। 

इससे पहले एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर AIIMS की फॉरेंसिंक टीम ने कूपर हॉस्पिटल से सवाल किए थे। डॉक्टर्स से पूछा गया था कि उन्होंने सुशांत की गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया। 

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, एक्टर को गलत दवाइयां देने का आरोप

फॉरेंसिंक टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स से पूछा कि गला घोंटने के निशान के बारे में उनका क्या कहना है। ये भी पूछा कि आपने गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया।  

AIIMS की फॉरेंसिक टीम ने डॉक्टर्स से चार सवाल पूछे:

1. गला घोंटने के निशान के बारे में आपकी राय क्या है?

2. आपने गला घोंटकर मर्डर की आशंका से क्यों इनकार किया? इसे भी समझाएं।

3. कुर्ते से गला घोंटने वाला निशान कैसे बन सकता है?

4. गला घोंटे जाने से हुई मौत की बात जो पब्लिक के बीच फैली है, उसे कैसे हल किया जा सकता है?

सूत्रों के मुताबिक, एम्स की फॉरेंसिंक टीम को कुछ अहम सबूत मिले हैं। कूपर हॉस्पिटल में कल फॉरेंसिंक टीम ने पूछताछ की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स से सुशांत की बॉडी और गले पर चोट के निशान पर सवाल किए थे।

गौरतलब है कि सुशांत मामले की जांच तीन एजेंसिया कर रही हैं। इनमें सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स विभाग शामिल है। रिया चक्रवर्ती अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के संबंध में ड्रग्स एंगल मामले की जांच के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुईं। रविवार को, वह पहली बार एनसीबी के सामने पेश हुईं थी और छह घंटे तक पूछताछ हुई, उनकी गिरफ्तारी के भी कयास लगाए जा रहे थे।

रिया से एनसीबी की कम से कम दो टीमों ने पूछताछ की थी। इससे पहले शनिवार को, रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, उनके घर के हेल्पर दीपेश सावंत की गिरफ्तारी के बाद उन्हें 9 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन