1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग आज ही के दिन दो साल पहले हुई थी शुरू,मुकेश छाबड़ा ने कहा- सब बदल गया

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' की शूटिंग आज ही के दिन दो साल पहले हुई थी शुरू,मुकेश छाबड़ा ने कहा- सब बदल गया

 Published : Jul 09, 2020 05:16 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 07:38 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग आज से 2 साल पहले जमशेदपुर में शुरू हुई थी। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है।

sushant singh rajput and mukesh chhabra- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और मुकेश छाबड़ा Image Source : INSTAGRAM/CASTINGCHHABRA

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म मुकेश छाबड़ा डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। साथ ही संजना सांघी भी दिल बेचारा से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग आज से ठीक दो साल पहले शुरू हुई थी। डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बताया है।

मुकेश छाबड़ा ने ट्वीट किया- 9 जुलाई,  आज हमने 2 साल पूरे कर लिए हैं जब हमने जमशेदपुर मे शूटिंग शुरू की थी। सब बदल गया।

आपको बता दें सुशांत और मुकेश एक दूसरे को काय पो छे के समय से जानते हैं। कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर मुकेश छाबड़ा ने जहां 800 लोगों के ऑडिशन के बाद सुशांत की काबिलियत को पहचाना था। डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने कहा, 'सुशांत ने महसूस किया था कि मेरा दिल किसी ना किसी दिन मेरी खुद की फिल्म का निर्देशन करने के लिए सोच रहा था। जिस दिन मैंने फिल्म बनाने का फैसला किया, सुशांत ने मुझसे वादा किया कि वो मेरी फिल्म में काम करेगा। उन्होंने आगे कहा- जब मुझे श्योर हो गया कि मैं अपनी पहली फिल्म बनाने जा रही हूं, तो एक महान अभिनेता के अलावा मुझे किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत थी जो मुझे समझे, एक दोस्त के रूप में, कोई ऐसा व्यक्ति जो मेरे करीब हो, कोई ऐसा व्यक्ति जो मेरे साथ खड़ा हो, कोई ऐसा, जिसे इस पूरी यात्रा के दौरान कोई फर्क नहीं पड़े। मुझे याद है कि बहुत पहले सुशांत ने मुझसे वादा किया था कि जब भी मैं अपनी पहली फिल्म बनाऊंगा, वह इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया। इसलिए जब मैंने उनसे दिल बेचारा के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया, बिना स्क्रिप्ट पढ़े। हमारा हमेशा से यह मजबूत भावनात्मक संबंध था।" 

मुकेश छाबड़ा ने सुशांत के निधन पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा-सुशांत मेरे लिए भाई की तरह था। "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और हृदय विदारक है और मैं इसे शब्दों में बयां भी नहीं कर सकता। सुशांत एक अंतर्मुखी थे लेकिन वह वास्तव में बुद्धिमान और शब्दों से परे प्रतिभाशाली थे। इस इंडस्ट्री ने एक हीरा खो दिया है, एक अपरिवर्तनीय नगीना। दुखी और शॉक्ड हूं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। 

मुकेश छाबड़ा ने आगे लिखा- हमारी अंतहीन बातचीत अचानक समाप्त हो गई है। मुझे आशा है कि आप बेहतर जगह पर हैं, हमेशा आपको याद करेंगे और लव यू मेरे भाई।

आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 15 जून को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था जहां बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन