1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 4 महीने पूरे हुए, बहन श्वेता ने डिलीट किया अपना ट्विटर और इंस्टा अकाउंट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 4 महीने पूरे हुए, बहन श्वेता ने डिलीट किया अपना ट्विटर और इंस्टा अकाउंट

 Published : Oct 14, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 06:55 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे।

sushant singh rajput, shweta singh kirti- India TV Hindi
श्वेता ने डिलीट किया अपना ट्विटर और इंस्टा अकाउंट Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने पूरे होने पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक पुराना वीडियो शेयर किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया था जिसमें  सुशांत कभी रनिंग तो कभी कसरत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में सुशांत कड़ी ट्रेनिंग करने के साथ ही साइकिल चलाते भी दिख रहे थे। वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, "एक सच्ची प्रेरणा।" हालांकि अब श्वेता सिंह कीर्ति ने अब अपने मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए।

सुशांत केस Live: 'राब्ता' के डायरेक्टर दिनेश विजान से पूछताछ के बाद ED कर रही सर्च ऑपरेशन 

इस सप्ताह की शुरूआत में श्वेता ने अपने सभी प्रशंसकों से एक नए अभियान में भाग लेने का आग्रह किया था। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मन की बात फॉर एसएसआर नाम का कैंपेन शुरू किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस कैंपेन को लांच करते हुए श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा, "न्याय और सच्चाई के लिए आवाज उठाने का ये अच्छा अवसर साबित होगा। इस कैंपेन के तहत हम एकजुट हो सकते हैं और दिखा सकते हैं कि लोगों को न्याय का इंतजार है। मैं अपने बड़े से परिवार जिसमें सुशांत के तमाम फैन्स शामिल हैं, उन्हें इस मुहिम में साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद देती हूं।"

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद (डिप्रेशन) में होने की बात सामने आई थी। मुंबई पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सुशांत के पिता ने पटना में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। अब इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रहे हैं।

(इनपुट- आईएएनएस)

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने की स्वास्थ्य सचिव से बात

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी, एक्टर के हाउस स्टाफ ने दर्ज कराई शिकायत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन