1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सोशल मीडिया पर लौटीं, बताई अकाउंट डिएक्टिवेट करने की वजह

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सोशल मीडिया पर लौटीं, बताई अकाउंट डिएक्टिवेट करने की वजह

 Published : Oct 14, 2020 10:29 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 10:29 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन सोशल मीडिया पर लौट आई हैं, उन्होंने बताया कि वो क्यों वो सोशल मीडिया से दूर गई थीं।

sushant singh rajput, shweta singh kirti- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सोशल मीडिया पर लौटीं Image Source : FILE IMAGE

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने पूरे होने पर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने आज अचानक अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए। वो इंस्टाग्राम और ट्विटरसे गायब हो गईं। हालांकि अब उन्होंने इसकी वजह बताई है। श्वेता ने ट्वीट करके लिखा है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई बार लॉगिन करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिलीट कर दिए थे।

सुशांत केस Live: 'राब्ता' के डायरेक्टर दिनेश विजान से पूछताछ के बाद ED कर रही सर्च ऑपरेशन 

इस सप्ताह की शुरूआत में श्वेता ने अपने सभी प्रशंसकों से एक नए अभियान में भाग लेने का आग्रह किया था। श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मन की बात फॉर एसएसआर नाम का कैंपेन शुरू किया है। अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस कैंपेन को लांच करते हुए श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा, "न्याय और सच्चाई के लिए आवाज उठाने का ये अच्छा अवसर साबित होगा। इस कैंपेन के तहत हम एकजुट हो सकते हैं और दिखा सकते हैं कि लोगों को न्याय का इंतजार है। मैं अपने बड़े से परिवार जिसमें सुशांत के तमाम फैन्स शामिल हैं, उन्हें इस मुहिम में साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद देती हूं।"

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। प्रारंभिक जांच में सुशांत सिंह राजपूत के अवसाद (डिप्रेशन) में होने की बात सामने आई थी। मुंबई पुलिस आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच सुशांत के पिता ने पटना में सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। अब इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) जांच कर रहे हैं।

(इनपुट- आईएएनएस)

सुशांत सिंह राजपूत मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने की स्वास्थ्य सचिव से बात

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने सैमुअल को दी जान से मारने की धमकी, एक्टर के हाउस स्टाफ ने दर्ज कराई शिकायत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन