1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत के साथ शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें, लिखा- काश वो समय वापस आ सकता

श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत के साथ शेयर की अपनी शादी की तस्वीरें, लिखा- काश वो समय वापस आ सकता

 Published : Aug 25, 2020 09:04 am IST,  Updated : Aug 25, 2020 08:11 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

sushant singh rajput and shweta singh kirti- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भाई को याद करते हुए उनके साथ पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। श्वेता ने अपनी शादी के फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें भाई-बहन एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें 2007 की हैं।

श्वेता ने अपनी शादी के रिसेप्शन की वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- भाई मेरी शादी के रिसेप्शन पर, मुझे गले लगाकर। मुझे रिसेप्शन से एक दिन पहले याद है कि कैसे हम गले मिले थे और रोए थे, काश वो समय वापस आ सकता। फोटो में दोनों भाई-बहन एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं।

श्वेता ने सुशांत के साथ एक और मुस्कुराहते हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- कुछ दायरे में, हम हमेशा साथ रहेंगे ... # गुड़िया गुलशन। मैं कोशिश करूंगी कि अपने संगीत का वीडियो ढूढूं और अपलोड करूं।"

श्वेता ने भाई सुशांत को ट्रिब्यूट भी दिया है। उन्होंने एक गाना शेयर किया है।

हाल ही में सुशांत के जीजा विशाल सिंह कीर्ति ने अपने ब्लॉग में लिखा था- मैंने देखा है कि सुशांत की मौत पर बहुत से लोग मुझसे स्पष्टीकरण और विवरण मांग रहे हैं। मुझसे पोस्टमार्टम सहित कुछ और खास तरह के सवाल पूछे गए हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं भी आप ही की तरह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानता हूं और मैं भारत में रह रहे सुशांत के परिवार से भी ये सारे सवाल नहीं पूछ रहा हूं। सभी परेशान हैं और मैं उन्हें और ज्यादा परेशान नहीं करना चाहता।"

उन्होंने आगे कहा, "साल 2019 में सुशांत की जिंदगी में रिया के आने के बाद से मैं उसके साथ नियमित तौर पर संपर्क में नहीं था। हालांकि अपनी शादी के बाद से 12 साल तक मैं उसके साथ नियमित संपर्क में था। साल 1997 से 2007 तक हम दोनों दोस्त रहे हैं और 2007 के बाद से हम पारिवारिक सदस्य हैं। 2007 से 2019 तक हम नियमित तौर पर एक-दूसरे को मैसेज या कॉल करते थे, कभी-कभार मिलते भी थे।"

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई बीचे चार दिनों से मुंबई में जांच में लगी हुई है। सीबीआई ने सुशांत के फ्लैट पर क्राइण सीन रिक्रिएट भी किया था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन