1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. CBI टीम के मुंबई पहुंचते ही सुशांत की बहन ने कही ये बात, एक्टर को न्याय दिलाने के लिए गायत्री मंत्र का होगा जाप

CBI टीम के मुंबई पहुंचते ही सुशांत की बहन ने कही ये बात, एक्टर को न्याय दिलाने के लिए गायत्री मंत्र का होगा जाप

 Published : Aug 21, 2020 10:26 am IST,  Updated : Aug 21, 2020 11:32 am IST

श्वेता ने 22 अगस्त को ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर गायत्री मंत्र का जाप करने की अपील की है।

sushant sister #GayatriMantra4SSR- India TV Hindi
सुशांत की बहन ने लोगों से गायत्री मंत्र का जाप करने की अपील की है Image Source : INSTAGRAM: @SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई अपनी जांच में जुट गई है। इस बीच एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का पोस्ट सामने आया है। उन्होंने लिखा है कि अब सीबीआई की जिम्मेदारी है कि वो हमारे भरोसे को बनाए रखें। इसी के साथ श्वेता ने 22 अगस्त को ग्लोबल प्रेयर मीट का आयोजन किया है। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर गायत्री मंत्र का जाप करने की अपील की है। 

श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा- 22 अगस्त 2020 को 11 बजे #GayatriMantra4SSR के तहत सभी इकट्ठा हों और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। उन्होंने https://prayforsushant.com लिंक शेयर किया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन कर इस प्रार्थना सभा में शामिल हो सकते हैं। 

सुशांत केस: CBI की जांच शुरू, एक गवाह का चेहरा छिपाकर गेस्ट हाउस लेकर आई की टीम

इससे पहले श्वेता ने सीबीआई जांच को लेकर पोस्ट लिखा- "पूरी दुनिया ने सीबीआई जांच के लिए लगातार लड़ाई लड़ी है। अब यह सीबीआई की जिम्मेदारी है कि वो हमारे भरोसे को बनाए रखें। हमें पूरा विश्वास है कि सीबीआई निश्चित रूप से सच्चाई को सामने लाएगी और न्याय मिलेगा।" 

बता दें कि सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच चुकी है और अपनी जांच भी शुरू कर दी है। टीम सुशांत के घर जायजा लेने जा सकती है। अगले कुछ दिनों में सीबीआई की एसआईटी की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ अटॉप्सी रिपोर्ट, क्राइम सीन, फोटोग्राफ, वीडियो की जांच करेगी।

 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन