1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत की हत्या के दावे वाली रिपोर्ट पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति बोलीं, दोषियों को गिरफ्तार करें

सुशांत की हत्या के दावे वाली रिपोर्ट पर बहन श्वेता सिंह कीर्ति बोलीं, दोषियों को गिरफ्तार करें

 Published : Aug 29, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 07:03 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खबर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को अभिनेता की हत्या होने के अंदेशे का दावा करते देखा गया।

sushant singh rajput and shweta singh kirti- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति Image Source : INSTAGRAM/SHWETASINGHKIRTI

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खबर पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अस्पताल के एक कर्मचारी द्वारा सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को अभिनेता की हत्या होने के अंदेशे का दावा करते देखा गया। श्वेता द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में अस्पताल के एक कर्मचारी ने एक पत्रकार से बात करते हुए आरोप लगाया कि उसने एम्बुलेंस में अभिनेता का शव ले जाने के दौरान देखा था कि सुशांत के पैर की हड्डी टूटी हुई थी। उसने कहा कि दिवंगत अभिनेता की गर्दन पर सुई के निशान थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने वीडियो में दावा किया है कि डॉक्टरों ने कहना है कि अभिनेता की हत्या हुई है।

इसके बाद श्वेता ने अपने बिना सत्यापित अकाउंट से शनिवार को ट्वीट किया, "हे भगवान!! इस तरह की खबरें सुनकर मेरा दिल टूटकर बिखर गया है .. उन्होंने मेरे भाई के साथ क्या किया। कृपया, कृपा करके उन्हें गिरफ्तार करें। हैशटैगएसएसआर के दोषियों को गिरफ्तार करो।"

श्वेता के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, सुशांत के दोस्त व कोरियोग्राफर गणेश हिवारकर ने अपने असत्यापित ट्विटर अकाउंट से हिंदी में टिप्पणी की, "हे भगवान, सुशांत ने बहुत दर्द का अनुभव किया होगा। हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। अब उन्हें गिरफ्तार करें।"

वहीं शुक्रवार रात को श्वेता ने जुलाई-अगस्त 2019 से व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट साझा किए थे, जिसमें सुशांत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और कुछ अन्य लोगों को 'डोबी' के आदेश के बारे में चर्चा करते हुए देखा जा सकता है।

वहीं रिया के वकील सतीश मानशिंदे के एक बयान के अनुसार, "रिया ने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। वह किसी भी समय रक्त परीक्षण के लिए तैयार हैं।"

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें:

सुशांत केस: सिद्धार्थ पिठानी और एक्टर के पर्सनल स्टाफ से सीबीआई कर रही है पूछताछ

जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया है और नींद नहीं आती है, पुराना इंटरव्यू वायरल

EXCLUSIVE: सारा अली खान संग सुशांत की थाईलैंड ट्रिप का ये वीडियो रिया चक्रवर्ती के दावे को साबित करता है गलत

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन