1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने हाथ जोड़कर की CBI जांच की मांग, कहा- हमें सच्चाई जानने का हक है...

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने हाथ जोड़कर की CBI जांच की मांग, कहा- हमें सच्चाई जानने का हक है...

 Published : Aug 13, 2020 06:59 am IST,  Updated : Aug 13, 2020 10:58 am IST

सुशांत की बहन श्वेता ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने हाथ में व्हाइट बोर्ड पकड़ा हुआ है। इसमें लिखा है कि मैं सुशांत की बहन हूं और मैं सीबीआई जांच के लिए विनती करती हूं।

sushant latest news- India TV Hindi
सुशांत की बहन ने लगाई CBI जांच की गुहार Image Source : INSTAGRAM

सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सच्चाई और न्याय के लिए गुहार लगाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सीबीआई जांच की अपील की है।

सुशांत की बहन श्वेता ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने हाथ में व्हाइट बोर्ड पकड़ा हुआ है। इसमें लिखा है कि मैं सुशांत की बहन हूं और मैं सीबीआई जांच के लिए विनती करती हूं। श्वेता ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, "यह समय है, जब हम सत्य को खोजें और न्याय प्राप्त करें। कृप्या हमारे परिवार और पूरी दुनिया को ये जानने में मदद करें कि सच्चाई क्या है अन्यथा हम कभी भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे!!"

सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन करते हुए उनके वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।

सुशांत सिंह राजपूत केस: ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के मोबाइल जब्त किए

श्वेता सिंह कीर्ति ने एक और पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि "जिसके पास ठोस योजनाएं थीं। कोई अपने सपनों को हकीकत में बनाना जानता था... जो बेहद पॉजिटिव रहता था। मेरे भाई, मैं तुम्हें सैल्यूट करती हूं।" 

हाल ही में सुशांत की डायरी के 11 पन्ने सामने आए हैं। जिसमें उन्होंने अपने सपनों के बारे में लिखा था। यह डायरी 2018-2019 के बीच लिखी गई। इन पन्नों में सुशांत ने 2020 में क्या करना है उसकी पूरी डिटेल लिखी है। वो हॉलीवुड जाना चाहते थे। 

सुशांत सिंह राजपूत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, साल 2020 में हॉलीवुड जाने का बना रहे थे प्लान

इससे पहले सुशांत के परिवार की तरफ से 9 पन्नों की चिट्ठी जारी की गई है, जिसमें अपना दर्द बयां किया है। परिवार ने चिट्ठी में कहा है कि सुशांत की निर्मम हत्या हुई है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन