1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: ‘चंदा मामा दूर के’ के लिए सुशांत ले रहे हैं खास प्रशिक्षण

VIDEO: ‘चंदा मामा दूर के’ के लिए सुशांत ले रहे हैं खास प्रशिक्षण

 Published : Jan 18, 2017 12:44 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 12:47 pm IST

सुशांत सिंह राजपुत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एत अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म के सुशांत खास परिक्षण भी ले रहे हैं।

sushant- India TV Hindi
sushant

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में वह एत अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म के सुशांत खास परिक्षण भी ले रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बोइंग 737 विमान के कॉकपिट में बैठे नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:-

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत ने इसके साथ कैप्शन लिखा, "रोमांच चरम पर! 'चंदामामा दूर के' प्रशिक्षण के पहले दिन बोइंग 737 के कॉकपिट में। ऊंची उड़ान।" संजय पूरण सिंह चौहान के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के बारे में फिलहाल तो कोई खास जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फिल्म में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम और 2017-18 में चांद पर अंतरिक्ष यात्री के उतरने के बारे में बताया गया है।

सुशांत को पिछली बार फिल्म ‘एम. एस. धौनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म के लिए उन्हें काफी सराहा भी गया था। अब वह अपनी इस आगामी फिल्म के अलावा कृति सेनन के साथ राब्ता में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म लंबे वक्त से चर्चा में छाई हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन