1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब सुशांत सिंह राजपूत चाहते हैं PM मोदी बनना!

अब सुशांत सिंह राजपूत चाहते हैं PM मोदी बनना!

 Published : Dec 03, 2016 02:04 pm IST,  Updated : Dec 03, 2016 02:04 pm IST

सुशांत सिंह राजपूत को पिछले दिनों रिलीज हुई 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनय करेत हुए देखा गया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंन्द्र सिंह धोनी के जीवन के पर आधारित थी। अब सुशांत ने एक और बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है।

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को पिछले दिनों रिलीज हुई 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनय करेत हुए देखा गया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेंन्द्र सिंह धोनी के जीवन के पर आधारित थी। फिल्म में वह धोनी का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच काफी पसंद किया गया था। अब सुशांत ने एक और बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है।

इसे भी पढ़े:-

हाल ही में आई खबरों के अनुसार सुशांत ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलेगी वह प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की बायोपिक में काम करना चाहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, "मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक में काम करना चाहूंगा। मुझे मुश्किल किरदार निभाने में मज़ा आता है।" सुशांत ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत जीटीवी के धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से की थी। इसके बाद उन्होंने अभिषेक कपूर के निर्देशन बनी फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में कदम रखा।

सुशांत जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘राब्ता’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया है, जबकि सह निर्माण विजन तथा टी-सीरिज ने किया है। सुशांत अपनी इस फिल्म को लेकर पिछले काफी वक्त से चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका नाम कृति के साथ भी जोड़ा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन