1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत खुशमिजाजी, जीवंतता से भरपूर थे : रेमो डिसूजा

सुशांत खुशमिजाजी, जीवंतता से भरपूर थे : रेमो डिसूजा

 Published : Jun 14, 2020 08:50 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 08:54 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।उनके निधन पर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने शोक जताया है।

remo d souza- India TV Hindi
रेमो डिसूजा Image Source : INSTAGRAM/REMODSOUZA

कोरियोग्राफर-फिल्मकार रेमो डिसूजा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनके स्टार बनने से काफी पहले से जानते थे। उन्होंने करीब एक दशक पहले डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 4' में जज किया था, जिसमें सुशांत दूसरे स्थान पर रहे थे। रेमो ने बताया कि वह खुशमिजाजी और जिंदगी, जीवंतता से भरपूर थे।

रेमो ने आईएएनएस से कहा, "मैं उनकी मौत की खबर का यकीन नहीं कर पा रहा हूं। यह बहुत परेशान करने वाला है। उनके पास सबकुछ था। 'झलक दिखला जा' में भाग लेने के बाद, वह अपनी फिल्म 'छिछोरे' के प्रचार के लिए मेरे शो 'डांस प्लस' में आए थे।"

remo d souza
Image Source : INSTAGRAMरेमो डिसूजा इंस्टाग्राम स्टोरी

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने फैन्स से किया उनके काम को याद रखने का आग्रह

फिल्मकार ने कहा, "जब भी वह मिलते हमेशा शिकायत करते, 'आप मुझे एबीसीडी में कास्ट क्यों नहीं करते?' मैं कहता, 'बिल्कुल, मैं आपको कास्ट करूंगा।' वह एक अच्छे अभिनेता, बेहतरीन डांसर और दिखने में अच्छे शख्स थे। बिल्कुल, मैं उनके साथ एक फिल्म करता।"

सुशांत रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में लटके पाए गए। रेमो ने कहा कि मैं नहीं जानता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन अपनी जिंदगी खत्म करना उचित नहीं है क्योंकि आप अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी का एक हिस्सा भी ले जाते हैं, जो आपको प्यार करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत सहित इन 6 सितारों ने भी कम उम्र में ली खुद की जान, यकीन करना भी हो गया था मुश्किल

(इनपुट-आईएएनएस)

अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन