1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने फैन्स से किया उनके काम को याद रखने का आग्रह

सुशांत सिंह राजपूत की टीम ने फैन्स से किया उनके काम को याद रखने का आग्रह

 Published : Jun 14, 2020 07:03 pm IST,  Updated : Jun 14, 2020 07:03 pm IST

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 साल की उम्र में मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं। अब सुशांत की टीम ने स्टेटमेंट जारी किया है।

sushant singh rajput- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत Image Source : INSTAGRAM/SUSHANTSINGHRAJPUT

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी आधिकारिक टीम ने एक बयान जारी कर अभिनेता के प्रशंसकों से उनकी जिंदगी और काम को याद रखने का आग्रह किया है और सभी से दुख की इस घड़ी में उनकी निजता बनाए रखने की अपील की है।

उनकी टीम ने आधिकारिक रूप से उनकी मृत्यु की पुष्टि करने के दौरान एक बयान में कहा, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे साथ नहीं हैं। हम उनके प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे उन्हें अपने विचारों में रखें और उनके जीवन और उनके काम का जश्न मनाएं जैसे उन्होंने अब तक किया है। हम दुख की इस घड़ी में मीडिया से हमें गोपनीयता बनाए रखने में मदद करने का आग्रह करते हैं।"

"जिंदगी में जो सबसे अहम है, वो है जिंदगी" : सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' का डायलॉग

गौरतलब है कि रविवार को सुशांत सिंह अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी से लटके पाए गए। उनके नौकर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुशांत बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई आने से पहले पटना और दिल्ली में पढ़ाई की थी।

कौन है वो एक्टर जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी से ठीक पहले किया था फोन

सुशांत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से फेमस हुए थे। जिसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। सुशांत ने 'काय पो छे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद वह पीके, शुद्ध देसी रोमांस, एम.एस धोनी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए।

अगर आप अपने आसपास किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जो डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा है या जिसके मन में सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं तो मेंटल हेल्थ स्पेशलिस्ट से संपर्क करें। AASRA (आसरा): 91-22-27546669 (24 घंटे) Sneha Foundation (स्नेहा फाउंडेशन): 91-44-24640050 (24 घंटे) Vandrevala Foundation for Mental Health (वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ): 1860-2662-345 and 1800-2333-330 (24 घंटे)

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन