1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बताई 'दवा', 100 फीसदी असर होने का कर रही हैं दावा !

सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बताई 'दवा', 100 फीसदी असर होने का कर रही हैं दावा !

 Published : Mar 27, 2020 10:15 am IST,  Updated : Mar 27, 2020 10:57 am IST

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है।

sushmita sen corona virus medicine- India TV Hindi
सुष्मिता सेन ने कोरोना वायरस से बचने के लिए बताई 'दवा'

कोरोना वायरस ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। इससे लड़ने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीन खोजने में जुटी हुई है, लेकिन इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इससे बचने की एक दवा निकाल ली है, जो सभी के लिए मुफ्त भी है। दरअसल, सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि इस घातक महामारी से बचने का एकमात्र उपाय 'घर पर रहना' ही है।

सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर एक दवाई की शीशी की फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, 'कोविड-19 दवाई, घर पर रहें। 100 फीसदी होगा असर।'

सेल्फ आइसोलेशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने किया वर्कआउट, देखें वीडियो

एक्ट्रेस ने कैप्शन में फैंस को सलाह देते हुए लिखा है कि घर पर कोई भी दवा मत खाएं। दवाईयों के प्रति जागरुक रहें। 

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया है। सरकार ने एहतियात के तौर पर पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन