1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के भाई राजीव पत्नी चारू के साथ स्विटजरलैंड में मना रहे हैं हनीमून, फोटो वायरल

सुष्मिता सेन के भाई राजीव पत्नी चारू के साथ स्विटजरलैंड में मना रहे हैं हनीमून, फोटो वायरल

 Published : Aug 26, 2019 09:35 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 09:42 pm IST

पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen ) अपनी पत्नी चारू असोपा (Charu Asopa) संग स्विटजरलैंड में हनीमून मना रहे हैं।

rajeev sen- charu asopa- India TV Hindi
rajeev sen- charu asopa

नई दिल्ली: पूर्व विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen ) अपनी पत्नी चारू असोपा (Charu Asopa) संग स्विटजरलैंड में हनीमून मना रहे हैं। इन तस्वीरों में आप चारू और राजीव को रोमांटिक अंदाज में देख सकते हैं। स्विटजरलैंड की वादियों में ये दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए दिखे। दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में पोज देते दिख रहे हैं। चारू अपने पति की बाहों में खोई हैं। ये तस्वीरें स्विट्जरलैंड खूबसूरत जगहों पर कैद की गई हैं। राजीव ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है In love with Switzerland.

राजीव और चारू दोनों ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट पर हनीमून की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में तो राजीव अपनी पत्नी चारू को डायमंड बता रहे हैं। किसी में वो स्पीडबोट का लुत्फ उठा रहे हैं तो किसी में एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। दोनों सुंदर लग रहे हैं और दोनों की जोड़ी भी प्यारी लग रही है। बता दे, इसी साल जून में राजीव और चारू शादी के बंधन में बंधे थे। सुष्मिता सेन ने अपने भाई और भाभी की शादी में बॉयफ्रेंड और बेटियों के साथ खूब मन से शामिल हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन