1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, पूछा- क्या चाहते हैं जिंदगी से?

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, पूछा- क्या चाहते हैं जिंदगी से?

 Published : Aug 17, 2019 09:23 am IST,  Updated : Aug 17, 2019 09:23 am IST

सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने एक सवाल भी पूछा है।

Sushmita sen- India TV Hindi
Sushmita sen Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।वह आए दिन अपने बच्चों या बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ फोटो शेयर करती रहती हैँ। इस बार सुष्मिता ने अपनी एक बेहद सुंदर फोटो शेयर की है और लोगों से कैप्शन के जरिए एक सवाल पूछा है।

सुष्मिता सेन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- आप जिंदगी से क्या चाहते हैं? हममम सब कुछ। सुष्मिता सेन की इस फोटो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के  मुताबिक सुष्मिता सेन बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहमन ने सुष्मिता को शादी के लिए प्रपोज किया था और उन्होंने हां कह दी है। इसी वजह से सुष्मिता ने अपने रिलेशनशिप के बारे में सभी को बताने का फैसला किया है। 

सुष्मिता सेन ने कुछ दिनों पहले रोहमन के साथ इंस्टाग्राम पर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा, "मेरे साथ चलो, सच का जश्न मनाते हुए , जो होगा, वो होगा, रोहन शॉल! ढेर सारा प्यार।"

रोहमन शॉल सुष्मिता और उनकी बेटियों के साथ हर जगह नजर आते हैं। सुष्मिता ने एक 'फैमिली सेल्फी' शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटियों के साथ उनके बॉयफ्रेंड रोहमन भी शामिल थे और सभी ने एक दूसरे के साथ तालमेल करते हुए पीले रंग के कपड़े पहने हुए थे।

Also Read:

'सेक्रेड गेम्स 2' के बाद जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' तमिल रॉकर्स ने की लीक

माधवन ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, घर में दूसरे धर्म का चिन्ह देख किया था ट्रोल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन