1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान के विवाह की तरह ही अब बाहुबली प्रभास की शादी पर बना सस्‍पेंस, अब सामने आया यह बड़ा बयान

सलमान के विवाह की तरह ही अब बाहुबली प्रभास की शादी पर बना सस्‍पेंस, अब सामने आया यह बड़ा बयान

 Written By: Bhavna Sahni
 Published : May 31, 2017 11:25 pm IST,  Updated : May 31, 2017 11:25 pm IST

कभी बॉलीवुड में पूछा जाता था कि सलमान कब और किससे विवाह करेंगे ठीक यहीं सवाल इस वक्‍त दक्षिण भारत के चर्चित स्‍टार प्रभास को लेकर भी पूछा जाने लगा है और इस बात के कयास लगाए जाने लगें है कि प्रभास आखिर किससे और कब विवाह करने जा रहे हैं ?

Prabhas- India TV Hindi
Prabhas

​मुंबई / नई दिल्ली: कभी बॉलीवुड में पूछा जाता था कि सलमान कब और किससे विवाह करेंगे ठीक यहीं सवाल इस वक्‍त दक्षिण भारत के चर्चित स्‍टार प्रभास को लेकर भी पूछा जाने लगा है और इस बात के कयास लगाए जाने लगें है कि प्रभास आखिर किससे और कब विवाह करने जा रहे हैं ? लेकिन “बाहुबली’ सीरीज के चर्चित अभिनेता 37 साल के प्रभास के विवाह की खबरों के बीच इस वक्‍त की सबसे बड़ी खबर यह है कि वे फिलहाल विवाह बंधन में नहीं बंधने जा रहे हैं। और इस बात को उस वक्‍त और बल मिल गया जब उनके परिवार ने एक बयान देते हुए कहा कि फिलहाल प्रभास विवाह नहीं करने जा रहे हैं और उनके विवाह से जुड़ी खबरों में कोई दम नहीं है। 

शादी नहीं फिल्‍म ‘साहो’ की शूटिंग पर प्रभास का रहेगा फोकस

 
गौरतलब है कि इससे पहले इस बात की जबरदस्‍त चर्चा चल रही थी कि प्रभास शादी करने जा रहे हैं और इस बात के लिए उन्‍होंने अपनी सहमति दे दी हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि प्रभास का विवाह एक ख्‍यात बिजनेसमैन की बेटी से तय होने जा रहा है और 2018 में यह विवाह संपन्‍न हो जाएगा। लेकिन इस खबर की सच्‍चाई पूरी तरह से मीडिया में आ पाती कि उससे पहले मीडिया में प्रभास के परिवार की तरफ से यह बयान चल पड़ा है कि प्रभास का अभी विवाह करने का कोई प्‍लान नहीं है और यूएसए से वापस आने के बाद वे अपनी अगली फिल्‍म ‘साहो’ की शूटिंग पर अपना पूरा फोकस करेंगे। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘साहो’ में ‘बाहुबली’ की चर्चित जोड़ी प्रभास और एक्‍ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक बार फिर साथ - साथ अभिनय करते नजर आएंगे।
 
अनुष्का से भी जुड़ चुका है नाम, एक्‍ट्रेस ने किया खंडन

बड़े परदे पर प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी जबरदस्‍त हिट है और दोनों के फैंस भी दोनों को रील लाइफ के साथ ही रियल लाइफ में साथ देखना चाहते हैं। मीडिया में भी एक समय प्रभास और अनुष्‍का के लिंकअप की खबरों को लेकर काफी अफवाहों का दौर चल रहा था और इस तरह के गॉसिप चल रहे थे कि प्रभास भी अनुष्‍का को पसंद करते हैं और निकट भविष्‍य में दोनों विवाह कर सकते हैं। लेकिन इन अफवाहों को खुद अनुष्का शेट्टी ने खंडन करते हुए मीडिया में दिए अपने एक इंटरव्‍यू में इन सब बातों को निराधार बताया था। अनुष्‍का ने कहा है कि मेरे और प्रभास के अफेयर और विवाह की खबरें निराधार है और यह टीम के एक सदस्‍य द्वारा ही फैलाई गई थी और इस बात के लिए उनको डांट डपट भी पड़ी है। दरअसल ऐसा कुछ नहीं है, बाहुबली में अपने दमदार अभिनय के लिए पसंद की जाने वाली अनुष्‍का ने कहा कि दरअसल वह जब भी कोई फिल्‍म करती हैं तो उनके सह कलाकार के साथ उनका नाम जोड़कर अफवाह से जुड़ी खबरें मीडिया में गॉसिप के रूप में चलती हैं जिसमें सच्‍चाई नहीं के बराबर होती है।

Prabhas Anushka
Prabhas Anushka

बाहुबली प्रभास और अनुष्का की शादी का गॉसिप कनेक्शन

मीडिया में इस तरह का गॉसिप भी चल रहा था कि 2 साल पहले अनुष्‍का की शादी तय हो गई थी लेकिन प्रभास के कहने के बाद उन्‍होंने अपनी शादी के फैसले को कुछ दिन के लिए टाल दिया था। कहा जाता है कि प्रभास भी ऐसा चाहते थे कि अनुष्‍का बाहुबली 2 पर अपना पूरा फोकस करें। प्रभास ने भी फिल्‍म बाहुबली के लिए अपना विवाह 5 साल के लिए टाल दिया था।
 
 लड़कियों के बीच जबरदस्‍त हिट हैं प्रभास, आए 6000 प्रेम-पत्र

बाहुबली के बनने में 5 साल का समय लगा और फिल्‍म को जबरदस्‍त सफलता मिली। इसमें फिल्‍म निर्देशक एस.एस.राजामौली की तरह ही फिल्‍म एक्‍टर प्रभास का दमदार अभिनय भी एक बड़ा कारण रहा। फिल्‍म की सफलता के बाद लड़कियों के बीच बाहुबली प्रभास की रियल लाइफ लोकप्रियता बहुत अधिक बढ़ गई है और इस 37 साल के कलाकार से विवाह करने की इच्‍छा रखने वाली 6000 लड़कियों ने लव लेटर्स लिखकर उनको भेजा।
  
अनुष्का को भी सेक्सी लगते हैं प्रभास, दोनों में है गजब की है जुगलबंदी

​रियल लाइफ में प्रभास की तरह अनुष्‍का भी सिंगल है और परदे पर दोनों की जुगलबंदी भी धांसू है। बाहुबली 2 की सफलता के बाद एक इंटरव्‍यू के दौरान जब अनुष्‍का शेट़टी से पूछा गया था कि राणा दग्‍गूबाती में कौन ज्‍यादा सेक्‍सी है तो उन्‍होंने बिना कुछ सोचे तपाक से कहा था कि ‘ऑबियसली प्रभाष ‘। राणा दग्‍गूबाती का जिक्र आने पर उन्‍होंने उनको बेहतर इंसान बताते हुए अपना भाई पुकारा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन