1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले पर सुब्रमण्यन स्वामी का बयान, बॉलीवुड गैंग की पहचान होना बाकी

सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले पर सुब्रमण्यन स्वामी का बयान, बॉलीवुड गैंग की पहचान होना बाकी

 Published : Aug 26, 2020 06:52 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 07:06 pm IST

स्वामी का यह ट्वीट इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ड्रग सिंडिकेट कनेक्शन की जांच करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से मदद मांगने के बाद आया है।

सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले पर सुब्रमण्यन स्वामी का बयान, बॉलीवुड गैंग की पहचान होना बाकी- India TV Hindi
सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले पर सुब्रमण्यन स्वामी का बयान, बॉलीवुड गैंग की पहचान होना बाकी Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने मुंबई पुलिस और बॉलीवुड की भूमिका पर उंगली उठाई है। इस मामले पर लगातार सक्रिय स्वामी ने बुधवार को ट्वीट किया, "9 जुलाई को पहली बार मैंने कहा था कि सुशांत की हत्या हुई है और मामले की सीबीआई जांच शुरू की जानी चाहिए, क्योंकि मुंबई पुलिस उलझी हुई थी और मामले का दुबई कनेक्शन भी था। मैंने इशारा किया था कि बॉलीवुड कार्टेल की पहचान होना अब भी बाकी है।"

स्वामी का यह ट्वीट इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ड्रग सिंडिकेट कनेक्शन की जांच करने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) से मदद मांगने के बाद आया है।

इससे पहले एक ट्वीट में स्वामी ने फिल्म निर्माता संदीप सिंह की भूमिका पर सवाल उठाया था। संदीप, सुशांत के करीबी दोस्त होने का दावा करते हैं और उनकी मौत के दिन वह अभिनेता के निवास पर भी मौजूद थे।

आखिर क्यों 'मिर्जापुर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस, यहां जानिए वजह 

स्वामी ने लिखा था, "संदीप सिंह से पूछताछ होनी चाहिए कि वह कितनी बार दुबई गया और क्यों गया?"

एक अन्य ट्वीट में इस अनुभवी राजनेता ने दावा किया था कि अभिनेता को उनकी मौत से पहले जहर दिया गया था और उसके शव परीक्षण में जानबूझकर और जबरन देरी की गई थी।

ड्रग्स को लेकर रिया चक्रवर्ती का चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन का आया ये रिएक्शन

आईएएनएस इनपुट के साथ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन