1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा ने 'मनमर्जियां' की राइटर कनिका से की सगाई, देखिए तस्वीरें

स्वरा भास्कर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा ने 'मनमर्जियां' की राइटर कनिका से की सगाई, देखिए तस्वीरें

 Published : Dec 15, 2020 03:34 pm IST,  Updated : Dec 15, 2020 03:34 pm IST

स्वरा भास्कर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा ने सगाई कर ली है। हिमांशु शर्मा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Kanika Dhillon and Himanshu Sharma - India TV Hindi
Kanika Dhillon and Himanshu Sharma  Image Source : INTAGRAM/KANIKA DHILLON

सिनेमाजगत में बेबाक अंदाज और एक्टिंग के जाने जाने वाली अदाकारा स्वरा भास्कर के एक्स ब्वॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा ने सगाई कर ली है। हिमांशु शर्मा की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हिमांशु ने जिस लड़की से सगाई की है वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म 'मनमर्जियां' की लेखिका कनिका ढिल्लन हैं। इस सगाई में कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए। 

सगाई की तस्वीरों को कनिका ढिल्लन ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर में कनिका पीले रंग का सूट पहने हुईं नजर आ रही हैं तो वहीं हिमांशु सिंपल कुर्ता पहने हुए दिखाई दिए। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। 

Kanika Dhillon and Himanshu Sharma
Image Source : INSTAGRAM/KANIKA DHILLONKanika Dhillon and Himanshu Sharma 

इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए कनिका ने दिल वाला इमोजी बनाया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कनिका और हिमांशु ने 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' और 'रांझणा' जैसी कई शानदार फिल्में लिखी हैं। 

निक को बाहों में भरकर प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की परफेक्ट कपल पिक्चर, साथ में नजर आईं डायना भी

Kanika Dhillon and Himanshu Sharma
Image Source : INSTAGRAM/KANIKA DHILLONKanika Dhillon and Himanshu Sharma 

Kanika Dhillon and Himanshu Sharma
Image Source : INSTAGRAM/KANIKA DHILLONKanika Dhillon and Himanshu Sharma 

इसके अलावा कनिका ने 'मनमर्जियां', सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ', 'जजमेंटल है क्या' और तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म 'दिलरुबा' भी लिखी है। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन